Bollywood News : शाहरुख खान से मिलने के बाद छलके बेटे आर्यन खान के आंसू
भारत
RP Raghuvanshi
07 Oct 2021 11:04 AM
भारत
RP Raghuvanshi
07 Oct 2021 11:04 AM
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को ड्रग्स पार्टी में शामिल होने के आरोप में एनसीबी ने 3 अक्टूबर को गिरफ्तार कर लिया था। वही बेटे की गिरफ्तारी के बाद शाहरुख खान इन दिनों अपने जीवन के सबसे मुश्किल दौर से गुजर रहे हैं एक रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख खान अपने बेटे से मिलने के लिए एनसीबी के दफ्तर गए तो आर्यन की आंखों से आंसू छलक पड़े सूत्रों की माने तो शाहरुख खान ज्यादा देर तक बेटे के पास नहीं रुक सके।
जानकारी के मुताबिक मंगलवार की सुबह गौरी खान ने एसीबी ऑफिस में जाकर बेटे से मुलाकात की थी उनकी कार में मैकडॉनल्ड बर्गर के पैकेट देखें गए थे जिन्हें वह आर्यन के लिए लेकर गई थी मगर एनसीबी ने सुरक्षा कारणों से अनुमति नहीं दी गई रिपोर्ट के अनुसार सभी आरोपियों को सड़क किनारे लगने वाले स्टॉल से पूरी भाजी दाल चावल सब्जी पराठा या फिर नजदीकी रेस्टोरेंट से बिरयानी और पुलाव मंगाए जा रहे हैं इसी से वह अपना पेट भरते है। वहीं बुधवार शाम को शाहरुख खान अभिनेता अजय देवगन के साथ एक विज्ञापन शूट करने वाले थे शाहरुख की वैनिटी वैन सुबह से लोकेशन में पहुंची थी मगर 3:00 से 4:00 बजे उन्होंने शूट करने से मना कर दिया माना जा रहा है कि आर्यन को लेकर पैदा हुई परिस्थितियों के मद्देनजर शाहरुख खान ने ऐसा किया है।
बता दे कि 4 अक्टूबर को अदालत ने मुनमुन धर्मेचा आर्यन खान और अरबाज मर्चेंट की हिरासत अवधि 3 दिन बढ़ाकर 7 अक्टूबर तक कर दी आर्यन का केस मान शिंदे लड़ रहे हैं गुरुवार को कस्टडी की अवधि समाप्त हो रही है माना जा रहा है कि आज का दिन शाहरुख खान और उनके परिवार के लिए बेहद अहम हैं वही बता दें कि पिछले दिनों एनसीबी ने कुछ और लोगों को ड्रग्स केस में गिरफ्तार किया है। अब देखने वाली बात यह होगी कि शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की मुश्किलें कम होती है या फिर बढ़ती है ये आगे पता चलेगा