Business News : एफपीआई ने जून में अब तक भारतीय शेयरों में 16,405 करोड़ रुपये डाले
FPIs put Rs 16,405 crore into Indian stocks so far in June
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 06:38 PM
नयी दिल्ली। विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) का भारतीय शेयर बाजारों में निवेश का सिलसिला जून में लगातार चौथे महीने जारी है। देश की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार और सकारात्मक वृद्धि परिदृश्य के बीच जून में अबतक विदेशी निवेशकों ने भारतीय शेयर बाजार में 16,405 करोड़ रुपये का निवेश किया है। डिपॉजिटरी के आंकड़ों से यह जानकारी मिली है।
Business News
मई में हुआ 43,838 करोड़ रुपये का निवेश
एफपीआई ने मई में शेयरों में 43,838 करोड़ रुपये का निवेश किया था। यह उनके निवेश का नौ माह का उच्चस्तर था। अप्रैल में उन्होंने शेयरों में 11,631 करोड़ रुपये और मार्च में 7,936 करोड़ रुपये डाले थे। इससे पहले जनवरी-फरवरी के दौरान एफपीआई ने शेयरों से 34,000 करोड़ रुपये से अधिक की निकासी की थी।
जून में बनी रहेगी एफपीआई की रुचि
वित्तीय सलाहकार कंपनी क्रेविंग अल्फा के प्रमुख भागीदार मयंक मेहरा ने कहा कि मौजूदा निवेश के रूझान को देखते हुए उम्मीद है कि एफपीआई की रुचि पूरे जून महीने में भारतीय बाजारों के प्रति बनी रहेगी। मौजूदा आर्थिक सुधार, कंपनियों की सकारात्मक आय और अनुकूल नीतिगत माहौल की वजह से एफपीआई का भारतीय बाजारों में सकारात्मक प्रवाह जारी रहेगा।
Business News
मूल्यांकन को लेकर हो सकती है चिंता
मॉर्निंगस्टार इंडिया के एसोसिएट निदेशक-प्रबंधक शोध हिमांशु श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय बाजार लगातार ऊपर चढ़ रहे हैं, जिसकी वजह से मूल्यांकन को लेकर चिंता पैदा हो सकती है। इसके अलावा सख्त नियामकीय नियमों की वजह से भी भारतीय बाजार में विदेशी पूंजी का प्रवाह प्रभावित हो सकता है। आंकड़ों के मुताबिक, एक से 16 जून के दौरान एफपीआई ने भारतीय शेयरों में शुद्ध रूप से 16,406 करोड़ रुपये का निवेश किया।
बॉन्ड बाजार में पीएफआई ने किया 8,100 करोड़ का निवेश
शेयरों के अलावा एफपीआई ने समीक्षाधीन अवधि में ऋण या बॉन्ड बाजार में भी 550 करोड़ रुपये डाले हैं। इस साल यानी 2023 में अबतक विदेशी निवेशक भारतीय शेयरों में 45,600 करोड़ रुपये का निवेश कर चुके हैं। वहीं बॉन्ड बाजार में उनका निवेश 8,100 करोड़ रुपये रहा है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।