Business News : डाक निर्यात केंद्रों से छोटे व्यापारियों को बढ़ावा मिलेगा : सचिव
Postal export centers will give a boost to small traders: Secretary
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:38 AM
विनीत पांडेय ने कहा कि अपने कम लागत के ढांचे और सुगम प्रक्रिया के जरिये डाक घर छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए उपयुक्त है। पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है, जिससे अपने नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बना सके।
नई दिल्ली। डाक घर निर्यात केंद्रों से छोटे व्यापारियों को प्रोत्साहन मिलेगा। इससे देश के निर्यात को बढ़ाने में मदद मिलेगी। डाक विभाग में सचिव विनीत पांडेय ने सोमवार को यह बात कही।
विनीत पांडेय ने कहा कि अपने कम लागत के ढांचे और सुगम प्रक्रिया के जरिये डाक घर छोटे और मझोले कारोबारियों के लिए उपयुक्त है। पांडेय ने कहा कि विभाग एक व्यापक योजना बना रहा है, जिससे अपने नेटवर्क को ‘एक जिला एक उत्पाद’ (ओडीओपी), छोटे कारोबारियों तथा पूर्वोत्तर राज्यों के लिए उपयोगी बना सके। उन्होंने यहां भारतीय डाक- अमृतपेक्स-2023 द्वारा आयोजित कार्यक्रम में कहा कि डाक निर्यात केंद्रों से छोटे कारोबारियों को बढ़ावा मिलेगा।
इसी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्द्धन विभाग (डीपीआईआईटी) में सचिव अनुराग जैन ने कहा कि सरकार भौगोलिक संकेतक (जीआई) वाले उत्पादों को बढ़ावा दे रही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।