वाणिज्य मंत्रालय के सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार, आलोच्य महीने में आयात भी घटकर 58.24 अरब डॉलर रहा, जो एक साल पहले समान महीने में 60.33 अरब डॉलर था।
चालू वित्त वर्ष में अप्रैल-दिसंबर के दौरान देश का कुल निर्यात नौ प्रतिशत बढ़कर 332.76 अरब डॉलर रहा। आयात भी आलोच्य अवधि में 24.96 प्रतिशत बढ़कर 551.7 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य सचिव सुनील बर्थवाल ने कहा कि वैश्विक चुनौतियों के बावजूद, देश का निर्यात बेहतर बना हुआ है।
देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।News uploaded from Noida