Share Market: शेयर बाजार में लगातार हो रही उछाल, सेंसेक्स ने 257 अंक की बढ़त बनाकर शुरु किया कारोबार
Picture Source: Patrika
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:00 AM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन (Share Market) भी बढ़त जारी हो चुकी है। आईटी और मेटल सेक्टर की मजबूती की वजह से आज सेंसेक्स में 300 अंकों से अधिक की उछाल हो गई है जिसकी वजह से निवेशकों को काफी राहत मिली है।
सेंसेक्स ने आज सुबह 257 अंकों की बढ़त (Share Market) करने के बाद 54,555 पर खुलकर ट्रेडिंग की शुरुआत कर दिया था, जबकि निफ्टी 59 अंक चढ़ने के बाद 16,318 पर खुला और कारोबार शुरू हो गया था।
बाजार ने शुरुआती बढ़त मिलने के बाद निवेशकों का भरोसा भी बढ़ना शुरु हो गया था और खरीदारी बढ़ने से सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 369 अंकों की उछाल करने के बाद 54,677 पर पहुंचकर कारोबार जारी है। जबकि निफ्टी 111 अंक बढ़ने के बाद 16,370 पर कारोबार कर रहा है।
निवेशकों ने आज शुरुआत से बात की जाए तो Bharti Airtel, Infosys, Tech M, Wipro, Tech M, Dr Reddy’s, Sun Pharma और Bajaj Finance जैसी कंपनियों पर दांव लगा दिया था और जमकर खरीदारी के कारण इन कंपनियों के स्टॉक्स करीब 2 फीसदी बढ़त होने के बाद टॉप गेनर की सूची में पहुंच गए थे। निफ्टी पर Eicher Motors, Cipla और SBI Life के शेयरों में बढ़त दिख रही है।
दूसरी ओर, PowerGrid, NTPC, Tata Steel, Coal India, ONGC, Hindalco, JSW Steel और Nestle जैसी कंपनियों के शेयरों में आज बिकवाली दिखाई दे रही है जिससे ये स्टॉक्स टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गए थे। बाजार में बढ़त का असर मिडकैप और स्मॉलकैप पर भी दिखना शुरु हो गया था और बीएसई पर दोनों में 0.9 फीसदी की तेजी हो चुकी है।
आईटी-फार्मा में आज 1 फीसदी की हुई बढ़त
सेक्टरवार को देखा जाए तो आज के कारोबार में आईटी, फार्मा और फाइनेंशियल सेक्टर के स्टॉक्स मजबूत हो चुके हैं, जबकि मेटल और एनर्जी में आज गिरावट हो चुकी है। बढ़त बनाने वाले सेकटर आज 1 फीसदी उछाल पर पहुंच चुका है।
वहीं इंडियन ऑयल में 2.5 फीसदी की गिरावट हुई है, क्योंकि कंपनी ने चौथी तिमाही में 31.4 फीसदी मुनाफा कम करने की बात कही है।
अमेरिका और यूरोपीय बाजारों में होने वाली तेजी का असर एशिया के शेयर बाजारों पर भी नजर आ रहा है। आज सुबह खुलने वाले एशिया के लगभग सभी शेयर बाजारों में बढ़त हो चुकी है। जापान का निक्केई 0.59 फीसदी की बढ़त पर कारोबार जारी है, जबकि ताइवान के बाजार में 0.86 फीसदी की तेजी हो चुकी है। हालांकि, कुछ बाजारों में नुकसान भी हो चुका है।