DELHI NEWS: कारोबारियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए:गोयल
DELHI NEWS
दिल्ली
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 08:40 PM
DELHI NEWS: नई दिल्ली। आहार, पोषण और सौंदर्य उत्पादों का व्यापार करने वाले व्यवसायियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और घरेलू सामानों का ही व्यापार करना चाहिए। दिल्ली विधानसभा के अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने सोमवार को यह बात कही।
DELHI NEWS
गोयल ‘चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री’ (सीटीआई) द्वारा दो परिषदों को शुरू किए जाने के अवसर पर बोल रहे थे जहां उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था।
व्यापारियों, दुकानदारों और कारखानों के मालिकों के बीच सही आहार और फिटनेस और सुंदरता के लाभों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए दो परिषदों, ‘आहार और पोषण परिषद’ व ‘सौंदर्य उत्पाद परिषद’ का गठन 28 जनवरी को किया गया था।
गोयल ने कहा कि आहार, पोषण और सौंदर्य उत्पादों का कारोबार करने वाले व्यवसायियों को चीनी उत्पादों का बहिष्कार करना चाहिए और घरेलू सामानों का ही उपयोग करना चाहिए।
परिषदों की शुरुआत के मौके पर ‘सीटीआई’ के अध्यक्ष बृजेश गोयल ने कहा कि इन परिषदों की मदद से परिषद के सदस्यों को फिट रहने पर जोर दिया जाएगा। गोयल को उद्धृत करते हुए एक बयान में कहा गया, “दिल्ली के जाने-माने आहार विशेषज्ञ भी परिषद का हिस्सा होंगे।”