Advertisement
Advertisement
ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart अपनी बहुप्रतीक्षित GOAT सेल की शुरुआत आज रात 12 बजे से कर रहा है। इस सेल में स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, प्रिंटर और पावर बैंक जैसे कई उत्पादों पर छूट मिलेगी। Flipkart द्वारा जारी टीजर के मुताबिक, सेल में Apple iPhone 16 को ₹60,000 में उपलब्ध कराया जा सकता है।

Flipkart GOAT Sale : ई-कॉमर्स दिग्गज Flipkart अपनी बहुप्रतीक्षित GOAT (Greatest Of All Time) सेल की शुरुआत आज रात 12 बजे से कर रहा है। यह विशेष सेल 12 जुलाई से लेकर 17 जुलाई तक चलेगी, जिसमें उपभोक्ताओं को स्मार्टफोन, लैपटॉप, होम अप्लायंसेज, प्रिंटर और पावर बैंक जैसे कई उत्पादों पर आकर्षक छूट मिलेगी। घरेलू उपयोग की वस्तुओं पर 85% तक की छूट दिए जाने का दावा किया गया है।
इस सेल के दौरान HDFC, IDFC First Bank और Axis Bank के कार्ड धारक अतिरिक्त 10% तक की छूट का लाभ उठा सकते हैं। बैंक ऑफर्स लागू होने के बाद कुछ प्रोडक्ट्स की कीमतों में और भी कमी आ सकती है, जिससे यह समय खरीदारी के लिहाज़ से बेहद मुफीद बन जाता है।
Flipkart द्वारा जारी टीज़र के मुताबिक, इस सेल में Apple iPhone 16 को ₹60,000 में उपलब्ध कराया जा सकता है, जबकि इसकी लॉन्च कीमत ₹79,990 थी। स्मार्टफोन प्रेमियों के लिए यह एक बेहतरीन मौका हो सकता है। इसके साथ ही अन्य स्मार्टफोनों पर भी कई डील्स और ऑफर्स उपलब्ध रहेंगे। इसके अलावा जो उपभोक्ता अपने घर के लिए सफाई या उपयोगी उपकरणों की तलाश में हैं, उनके लिए यह सेल बेहद फायदेमंद हो सकती है। मॉप, वैक्यूम क्लीनर, बाथरूम क्लीनर, मानसून स्पेशल छाते और अन्य जरूरी उत्पादों पर 85% तक की छूट दी जा रही है।
सेल के दौरान जहां उपभोक्ताओं को कई फायदे मिलते हैं, वहीं साइबर धोखाधड़ी के मामले भी बढ़ते हैं। विशेषज्ञों की सलाह है कि फेक मैसेज, ईमेल या लिंक के माध्यम से किसी भी अनजान ऑफर पर क्लिक न करें। ‘₹1 में स्मार्टफोन’ या ‘₹1 में ईयरबड्स’ जैसे लालच देने वाले स्कैम से सावधान रहें, क्योंकि ये अक्सर साइबर अपराध की शुरुआत बनते हैं। Flipkart GOAT Sale