Stock Market: शेयर मार्केट में बढ़त के साथ हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 68 अंकों की हुई उछाल
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:14 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 02:14 PM
Stock Market: सेंसेक्स आज सुबह 68 अंकों की तेजी के साथ 61,406 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू की, जबकि निफ्टी 19 अंक चढ़कर 18,288 पर खुला और कारोबार की शुरुआत हो गई। निवेशकों में पॉजिटिव सेंटिमेंट के बावजूद ग्लोबल मार्केट का दबाव देखा गया। यही कारण रहा कि सुबह 9.38 बजे सेंसेक्स 58 अंकों की बढ़त के साथ 61,395 पर कारोबार कर रहा था, जबकि निफ्टी 38 अंक चढ़कर 18,307 पर ट्रेडिंग कर रहा था।
शुरुआती कारोबार में पावरग्रिड, नेस्ले इंडिया, इंडसइंड बैंक, बजाज फाइनेंशियल सर्विसेज और आईसीआईसीआई बैंक में तेजी है. इन्फोसिस, सन फार्मा, टाटा मोटर्स और HDFC बैंक के शेयरों में गिरावट है।आज डॉलर के मुकाबले रुपया 6 पैसे की मजबूती के साथ 82.81 के स्तर पर खुला।
निवेशकों में पॉजिटिव सेंटिमेंट के बावजूद ग्लोबल मार्केट का दबाव देखने को मिला और वे खरीदारी बढ़ चुके हैं।यही वजह है कि सुबह 9.38 बजे सेंसेक्स 58 अंकों की बढ़त करने 61,395 पर कारोबार जारी था। जबकि निफ्टी 38 अंक चढ़कर 18,307 पर ट्रेडिंग हो रहा था।
किस सेक्टर में ज्यादा होगी तेज़ी
आज के कारोबार को अगर सेक्टरवार देखें तो सबसे ज्यादा तेजी निफ्टी पीएसयू बैंक और मीडिया सेक्टर में देखने को मिली है। दूसरी ओर, निफ्टी ऑटो, आईटी और फार्मा सेक्टर में आज गिरावट है और ये सेक्टर करीब 1 फीसदी के नुकसान पर ट्रेडिंग जारी है। आज के कारोबार में निफ्टी स्मॉलकैप 100 और मिडकैप 100 पर भी 0.2 फीसदी की गिरावट हुई।
एशियाई बाजारों में ऐसा रहा रुख
एशिया के ज्यादातर शेयर बाजारों में आज सुबह तेजी दिख गई है। सिंगापुर स्टॉक एक्सचेंज सोमवार सुबह 0.35 फीसदी की तेजी पर कारोबार कर रहा था, जबकि जापान का निक्केई 1.09 फीसदी गिरावट हुई। हांगकांग के शेयर बाजार में 1.30 फीसदी की तेजी है तो ताइवान में 0.43 फीसदी की गिरावट देखने को मिली। दक्षिण कोरिया के कॉस्पी पर भी 0.23 फीसदी का नुकसान हुआ है।