Elon Musk: एलन मस्क खरीद सकते हैं Coca-Cola ?, एक ट्वीट से मची खलबली
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:37 AM
नई दिल्ली: दुनिया के जाने माने और सबसे अमीर शख्स एलन मस्क (Elon Musk) पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बन चुके हैं। हाल ही में जानकारी मिली है कि उन्होंने लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर को ही खरीद लिया है। यह डील लोगों के बीच देखा जाए तो जबरदस्त आकर्षण की केंद्र होना शुरू हो गई है। इसी दौरान हाल ही में एलन मस्क के ट्वीट ने तहलका मचाकर रख दिया था उन्होंने लिखा कि अब मैं कोका कोला खरीदूंगा ताकि कोकीन डाल पाऊं।
एलन मस्क (Elon Musk) ने ट्विटर पर ये लिखने के बाद लोगों को हैरानी में डाल दिया है। अब उन्होंने सच में लिखा या मजाक में इसको लिख दिया लेकिन जबसे उन्होंने ट्विटर खरीद लिया है लोग एलन मस्क से कई सारी चीजें खरीदने की नसीहत दिया है। इसी बीच उन्होंने कोका कोला खरीदने को लेकर भी कहा है। इसके अलावा उन्होंने कुछ देर बाद फिर इस ट्वीट में रिप्लाई करते हुए लिख दिया है कि वे रेडबुल को मात देने की सोच रहे हैं।
एलन मस्क ने गुरुवार को एकदम सुबह-सुबह ट्विटर पर यह ट्वीट साझा किया है। एलन मस्क के ऐसा लिखते ही प्रतिक्रियाओं का दौर शुरू हो चुका है । इस दौरान देखा जाए तो बहुत सारे लोगों को रिप्लाई भी करते जा रहे है, वे एक के बाद एक कई ट्वीट कर चुके हैं जिसकी वजह से चर्चा और तेज़ हो चुकी है। इससे पहले ट्विटर खरीदने के साथ भी एलन मस्क सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय लगना शुरू हो गए है।
हाल ही में ट्विटर पर दुनिया के सबसे अमीर शख्स एलन मस्क का कब्जा हुआ था। टेस्ला के सीईओ एलन मस्क और ट्विटर इंक 44 अरब अमेरिकी डॉलर में डील फाइनल कर लिया है। एलन मस्क ने ट्विटर इंक में 54.20 डॉलर प्रति शेयर नकद में डील किया है। ट्विटर इंक ने एलन मस्क के ऑफर को स्पष्ट तौर पर स्वीकार किया है अब इसकी आधिकारिक घोषणा भी की जा चुकी है।