गांव में रहकर अच्छी कमाई करना अब कोई मुश्किल काम नहीं रह गया है। अक्सर लोग मानते हैं कि गांव में बिजनेस नहीं चलता, लेकिन यह सोच अब बदल चुकी है।

बता दें कि सही प्लानिंग और मेहनत के बल पर गांव में भी बढ़िया आमदनी की जा सकती है। इसी कड़ी में हम आपको पांच ऐसे बिजनेस आइडिया बता रहे हैं जिन्हें कम निवेश में शुरू कर लाखों रुपये की कमाई की जा सकती है।
गांवों में लोग कपड़े सिलवाने के लिए अक्सर दूर जाते हैं। ऐसे में सिलाई का काम एक बढ़िया विकल्प बन सकता है। महिलाएं और पुरुष दोनों इस काम को घर से ही शुरू कर सकते हैं।
शादी-ब्याह और त्योहारों के सीजन में इसकी मांग और बढ़ जाती है।
गांव में गाय-भैंस पालना आम बात है। इस वजह से दूध की उपलब्धता अधिक रहती है। इसे आस-पास के कस्बों और शहरों में सप्लाई कर अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है।
शहरों में शुद्ध दूध की मांग लगातार बढ़ रही है, जो इस काम को फायदे का सौदा बनाती है।
गांवों में शादी, धार्मिक कार्यक्रम और समारोह लगातार होते हैं। ऐसे में टेंट, कुर्सियां, लाइट और सजावट का काम ज़ोर पकड़ रहा है।
शादी सीजन में यह बिजनेस कई गुना मुनाफा देता है।
खेती में ट्रैक्टर की जरूरत हमेशा रहती है। अगर किसी के पास ट्रैक्टर है तो उसे किराए पर देकर मोटी कमाई की जा सकती है।
ट्रैक्टर न होने पर लोन लेकर भी यह काम शुरू किया जा सकता है। यह लंबे समय तक स्थिर आमदनी देने वाला बिजनेस है।
गांव में किसान खाद, बीज और कीटनाशक के लिए बार-बार दुकानों पर जाते हैं। ऐसे में खेती के सामान की छोटी दुकान खोलकर बड़ा फायदा कमाया जा सकता है।
सरकारी सब्सिडी मिलने से खर्च और भी कम हो जाता है।
बता दें कि कम पैसों में शुरू होने वाले ये बिजनेस गांवों के लिए खास तौर पर लाभदायक हैं। गांव की जरूरतों को समझकर कोई भी व्यक्ति इन कामों की मदद से लखपति बन सकता है। मेहनत, समय और सही योजना के साथ गांव में रहते-रहते अच्छी कमाई की जा सकती है।