Stock Market: तेज़ी के साथ खुला शेयर बाज़ार, सेंसेक्स में 122 अंकों की हुई बढ़त
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:11 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:11 AM
नई दिल्ली: आज शेयर बाजार (Stock Market) हरे निशान पर पहुंचकर खुल गया था। 30 अंक वाला सेंसेक्स 122.24 अंक जिसका मतलब है 0.21% की तेजी करने के बाद 58,421.04 अंक पर खुल गया था, जबकि 50 अंक देखा जाए तो निफ्टी 41.65 अंक यानी 0.24% की तेजी करने के बाद 17,423.65 के स्तर पर खुलकर कारोबार कर रहा है। बाजार में लगातार तेजी का रुख कायम होना शुरू हो गया है।
हालांकि गुरुवार को को बाजार (Stock Market) में ट्रेडिंग सेशन को लेकर देखा जाए तो कई बार लाल निशान पर पहुंच गया था और कारोबार के बाद बाजार लाल निशान पर ही बंद हो गया था। ग्लोबल संकेत मजबूत हैं और एशियाई बाजारों में भी मिलाजुला कारोबार जारी है जिससे बाजार को आज सपोर्ट मिला है।
वैश्विक बाजारों में हुई तेज़ी
ग्लोबल मार्केट में बात करें तो आज अमेरिका एक बार फिर बाजार में बढ़त होती दिख रही है। इस पूरे हफ्ते अमेरिकी बाजार में तेजी हो चुकी है। दूसरी तरफ फेड रिजर्व के ब्याज दर बढ़ाने के साथ निवेशकों को महंगाई नीचे आने की उम्मीद है। ऐसे में निवेशक बाजार में जमकर दांव लगाना शुरू कर दिया है। जिसके चलते अमेरिका के प्रमुख शेयर बाजारों में शामिल NASDAQ पर पिछले सत्र को लेकर 0.41 फीसदी की तेजी हो चुकी है।
रिजर्व बैंक में हुई बैठक
आज रिजर्व बैंक रेपो रेट को लेकर अपना फैसला बताया गया था। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक नीति समिति की बैठक चल रही है। बैठक के नतीजे भी आज दोपहर तक जारी होने की संभावना है। अनुमान है कि पिछली दो बैठकों की तरह इस बार भी रेपो रेट में बढ़ोतरी का फैसला किया जा सकता है।