GDP: India's GDP will increase by 7% by the end of March
भारत
चेतना मंच
01 Mar 2023 04:23 PM
GDP : पिछले कुछ वर्षों से भारत का GDP लगातार घट रहा है, जिस कारण आर्थिक वर्ष 2022-23 के अंतिम रिपोर्ट पर
देश के साथ विश्व की नजरें भी टिकी हुई है। हाल ही में आए आर्थिक वर्ष 22-23 के तीसरे तिमाही के रिपोर्ट
अनुसार भारत का GDP विकास दर घटकर 4.4% हो चूका है। लेकिन NSO के चीफ इकोनॉमिक एडवाइजर अनंथ
नागेश्वरण का कहना है, की भारत के सम्पूर्ण वर्ष का GDP 7% रहेगा, जिसके लिए वर्ष के आखिरी तिमाही यानी
की जनवरी, फ़रवरी और मार्च के GDP दर में 4 प्रति शत की बढ़ोतरी होना आवश्यक है।
GDP :
आर्थिक वर्ष 2022-23 के तिमाही की तुलना में आर्थिक वर्ष 2021-22 पर पैंडमिक का असर थोड़ा गहरा होने के
बावजूद भी विकास दर ज्यादा था, लेकिन इस साथ विकास दर में हो रही गिरावट के लिए मुख्य रूप से RBI द्वारा
बढ़ाए गए ब्याज दरों को जिम्मेदार माना जा रहा है। हालांकि यह परिस्थिति भारत के साथ अन्य कुछ देशों में भी
देखी जा रही है, जहां पर बैंक के बढ़ते ब्याज दर का सीधा असर देश की GDP पर हुआ है।
आर्थिक वर्ष 2022-23 के आखिरी तिमाही का रिपोर्ट काफी महत्वपूर्ण है। भारत की उत्पादक क्षमता को ध्यान में
रखते हुए, GDP 7% के लक्ष्य को हासिल कर सकता है, लेकिन जैसे की हम जानते है, गर्मी का मौसम शुरु हो ही
रहा है, तो वातावरण से जुड़ी समस्या और आपदाओं के लिए भी भारत को तैयार रहना चाहिए।
अनंथ नागेश्वरण यह भी कहते है की, भारत का उत्पादक क्षेत्र GDP का महत्वपूर्ण योगदान कर्ता है, जिसका डेटा
विकास की दिशा की ओर ही बढ़ता हुआ पिछले कुछ वर्ष से दिखाई दे रहा है। किसी भी तरह की बड़ी समस्या की
उम्मीद नहीं है, जो उत्पादक क्षेत्र के साथ GDP पर नकारात्मक परिणाम कर सकती है। वस्तू और सेवाओं की
व्यापारिक निर्यात को नजर में रखते हुए, पिछले वर्ष की तुलना में आर्थिक वर्ष 2022-23 में यह करीबन 80
बिलियन डॉलर्स की बढ़ोतरी करेगा।