Gold Price : सोने की कीमत दो साल के उच्च स्तर पर, चांदी भी चमकी
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:17 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 03:17 AM
नई दिल्ली: सोने (Gold Price) को देखा जाए तो 27 सितंबर को वायदा बाजार में हरे निशान में कारोबार जारी हो गया है। चांदी के भाव में आज तेज़ी देखने को मिल रही है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी की कीमत में लगातार गिरावट का दौर जारी है, लेकिन देश में सोना दो साल के बाद सबसे उच्च स्तर पर पहुंच गया है। कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सोने का भाव शुरुआती कारोबार में 0.06 फीसदी की बढ़त हुई है। चांदी (Silver Price) आज कल के बंद भाव से 0.08 फीसदी मजबूत हो चुकी है।
मंगलवार को एमसीएक्स (Gold Price) में देखा जाए तो 24 कैरेट शुद्धता वाले सोने की कीमत चढ़कर 49,180 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई है। आज वायदा बाजार में सोने में कारोबार 49,190 रुपये के स्तर पर शुरू हो गया था। कुछ समय बाद भाव 49,176 रुपये के स्तर पर पहुंचकर कारोबार जारी है। बाद में यह थोड़ा बढ़कर 49,180 रुपये पर ट्रेड हो रहा है।
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में चांदी की कीमत में उछाल हुई है। चांदी का रेट आज 49 रुपये बढ़ने के बाद प्रति किलो 55,395 रुपये पहुंच गया है। चांदी में आज ट्रेडिंग 55,577 रुपये से शुरू हो गया था। कुछ देर बाद भाव गिरकर 55,390 रुपये पर पहुंच गया है। इसके बाद इसमें थोड़ी तेजी आई और यह 55,395 पर ट्रेड करना शुरू हो गया था।
अंतरराष्ट्रीय बाजार में हुई गिरावट
मंगलवार को लगातार दूसरे दिन देखा जाए तो अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोने और चांदी के भावों में कमी होना शुरू हो गई है सोने का हाजिर भाव आज 0.86 फीसदी लुड़क चुका है। कल इसमें 0.21 फीसदी की गिरावट पहुंच गई थी। चांदी का भाव भी आज 1.60 फीसदी गिरने के बाद कारोबार जारी है।
कल भी इसमें 1.70 फीसदी की कमजोरी हुई थी। सोने का भाव मंगलवार को 1,629.97 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया है। आज चांदी का हाजिर भाव अंतरराष्ट्रीय बाजार में 18.48 डॉलर प्रति औंस पर पहुंचकर कारोबार जारी है।