Gold Silver Price Today: शादी की तैयारियों में जुटे लोगों को झटका, बढ़े सोने-चांदी के रेट, जानें आज का भाव
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2023 02:55 PM
Gold Silver Price Today: शादी का सीजन शुरू होते ही सोन-चांदी की दाम बढ़ गए हैं। मजबूत वैश्विक संकेतों के बीच राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को सोने (24 कैरेट) की कीमतें 62,170 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गईं। जबकि पिछले दिनों 61790 रुपए था। मंगलवार को 24 कैरेट सोना प्रति ग्राम 6125.00 रुपए बिक रहा था। 22 कैरेट सोने का भाव 5610 रुपए प्रति ग्राम रहा। लेकिन भाव में अब इजाफा हो चुका है। बुधवार को 22 कैरेट सोने (10 ग्राम) का दाम 57000 हो गया।
ना सिर्फ सोना बल्कि चांदी के दाम में भी इजाफा हुआ है। आज एक किलो चांदी का रेट 76,400 है। जबकि मंगलवार को 76,000 रुपये प्रति किलो बिक रहा था। यानी प्रति किलो 400 रुपए का इजाफा हुआ है।
सोना खरीदने में आम लोगों को सबसे ज्यादा परेशानी इसकी शुद्धता को पहचानने में होती है। लेकिन आज हम आपको बताएंगे कि सोने की खरीदारी करते वक्त इसकी शुद्धता को कैसे परख सकते हैं। आईएसओ (Indian Standard Organization) द्वारा सोने की शुद्धता पहचानने के लिए हॉल मार्क दिए जाते हैं। 24 कैरेट सोने के आभूषण पर 999, 23 कैरेट पर 958, जबकि 22 कैरेट, 21 कैरेट और 18 कैरेट पर क्रमशः 916, , 875 और 750 लिखा होता है।
ग्रेटर नोएडा - नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।