Stock Market: आज फिर धड़ाम हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में हुई बड़ी गिरावट
(Stock Market) Source: Zee Biz
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:37 AM
मुंबई: शेयर बाजार (Stock Market) में 200 अंक की गिरावट हो चुकी है और यह अब 50 अंक की गिरावट करने के बाद 58,058 पर कारोबार चल रहा है। वहीं वेदांत फैशन के शेयर्स की आज लिस्टिंग हो गई है। यह 936 रुपए पर लिस्ट हुआ, पर बाद में यह मामूली नीचे पहुंच गया है।
वेदांत फैशन का इश्यू में भाव 824 से 866 रुपए तय किया गया था। कंपनी फैशन और कपड़ों के कारोबार में है। इसने 954 का ऊपरी और 926 का निचला स्तर बनाया। इसका मार्केट कैप 22 हजार करोड़ रुपए से थोड़ा ज्यादा है।
आज सेंसेक्स (Sensex) 168 अंक उछाल के बाद 58,310 पर खुल गया था। पहले घंटे में इसने 58,467 का ऊपरी और 58,308 का निचला स्तर बना लिया था। इसके गिरने वाले प्रमुख स्टॉक (Stock Market) में अल्ट्राटेक डॉ रेड्डी, टाटा स्टील, विप्रो, सनफार्मा, SBI शामिल है। बढ़ने वाले प्रमुख शेयर्स में महिंद्रा एंड महिंद्रा, पावरग्रिड, बजाज फिनसर्व, HDFC बैंक, नेस्ले, HDFC और बजाज फाइनेंस सूची में मौजूद है।
मारुति और एयरटेल में हुई बढ़त
इसके साथ HCL टेक, मारुति, एयरटेल, कोटक बैंक, ITC, NTPC, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंडस्ट्रीज, हिंदुस्तान यूनिलीवर और TCS में भी मामूली बढ़त के साथ कारोबार जारी है। एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, इंफोसिस, टाइटन और एशियन पेंट्स के शेयर्स भी तेजी में पहुंच चुके हैं।
निफ्टी (Nifty) के 50 शेयर्स में से 32 बढ़त करने के बाद और 18 गिरावट में पहुंच गए हैं। गिरने वाले प्रमुख स्टॉक में विप्रो, डॉ. रेड्डी, इंफोसिस और लार्सन एंड टुब्रो शामिल है। बढ़ने वालों में महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम, HDFC लाइफ और कोल इंडिया पहुंच गया है। इससे पहले कल बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 1,736 अंक (3.08%) बढ़ने के बाद 58,142 और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 509 पॉइंट्स (3.08%) बढ़त करने के साथ 17,352 पर बंद हो गया था।