Advertisement
Advertisement

मुंबई:भारत में शेयर मार्केट में काफी तेज़ी देखने को मिल रही है। शेयर मार्केट में सेंसेक्स 57,763 और 17,185 पर खुल गया। कारोबार के वक्त सेंसेक्स 57,918 और निफ्टी ने 17,225 प्वाइंट आने बाद काफी बढ़त हासिल की। हाई रिकॉर्ड पर पहुंचने के बाद फ्लैट कारोबार चल रहा है। आपको बता दे कि अभी सेंसेक्स 40 अंक कम होकर 57,509 पर और निफ्टी में 20 अंक की कमी आई जिससे 17112 पर निफ्टी कार्य कर रहा है।
सेंसेक्स के 30 शेयर में से 16 शेयर पर खरीदारी जारी हो गई है। दूसरी ओर 14 शेयर गिरावट होने के बाद कारोबार किए जा रहा है। इसके अलावा एशियन पेंट्स और एक्सिस बैंक में तेज़ी आई जिसके चलते निवेशकों ने इसके शेयर खरीदना शुरू कर दिया है। एक तरफ टाटा स्टील के शेयर में 2 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है।शेयर मार्केट में बीएसई का कारोबार काफी तेज़ी से जारी है। इसमें 3152 शेयर पर कारोबार हो रहा है। आप को बता दे कि 1374 शेयर्स में बढ़त जारी है और 1624 शेयर में गिरावट के बाद ट्रेंड जारी है। बीएसई की कुछ कंपनियों में बढ़त होने के बाद पहले बार 250 करोड़ रूपया पर मार्केट कैप आ गया है। वही मंगलवार के दिन सेंसेक्स में 662 अंक की छलांग और निफ्टी ने 201 अंक की तेज़ी आई थी।