Stock Market: शुरुआत में बाजार ने लगाई छलांग, सेंसेक्स में 232 अंक की हुई बढ़त
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 11:16 PM
Stock Market: घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बढ़ हुई है। BSE Sensex पर 232.66 अंक यानी 0.38 फीसदी की तेजी करने के बाद 61,299 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था।इसी तरह NSE Nifty पर 70.45 अंक यानी 0.39 फीसदी की बढ़त के बाद 18,269.55 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। निफ्टी पर अडानी पोर्ट्स (Adani Ports) में 1.56 फीसदी का उछाल देखी गई थी।
निफ्टी पर भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में 1.14 फीसदी, सन फार्मा (Sun Pharma) में 1.14 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) में 0.89 फीसदी और हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) में 0.86 फीसदी का उछाल हुई है। शुरुआती कारोबार में UCO Bank और IOB में पांच-पांच फीसदी का उछाल देखने को मिला।
निफ्टी पर इन स्टॉक्स में दिखा उछाल
Nifty पर Divis Labs में सबसे ज्यादा 1.24 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था। इसके अलावा एनटीपीसी (NTPC), अपोलो हॉस्पिटल्स (Apollo Hospitals), मारुति (Maruti) और लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro) के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार जारी था।
शुरुआत के दौरान एशिया मार्केट में तेज़ी देखने को मिल रही है। इससे घरेलू शेयर बाजारों में भी शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज हुई है। फिलहाल सेंसेक्स दोबारा 209 अंक गिरावट पर कारोबार कर रहा हैं।