Stock Market: बाजार में गिरावट से निवेशकों को लगा झटका, सेंसेक्स ने 207 अंक गिरावट के बाद की शुरुआत
(Stock Market Timing) Source: Business Today
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 06:22 AM
मुंबई: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) ने गुरुवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ कारोबार शुरू कर दिया है। बाजार खुलने के बाद निवेशक बिकवाली के लिए टूट चुके है और सेंसेक्स फिर 59 हजार के करीब पहुंच गया है।
सेंसेक्स (Stock Market) ने सुबह 207 अंकों के नुकसान करने के बाद 59,403 पर खुलकर ट्रेडिंग शुरू हो गया है, जबकि निफ्टी 85 अंक गिरने के बाद 17,723 पर खुल गया था। बाजार के नुकसान पर खुलने के बावजूद निवेशकों ने मुनाफावसूली नहीं रोकना शुरू हुई है और जल्द ही बाजार बड़े नुकसान की ओर बढ़ना शुरू हो गया है। सुबह 9.31 बजे सेंसेक्स 382 अंकों के नुकसान के साथ 59,229 पर कारोबार जारी था। जबकि निफ्टी 96 अंक गिरने के बाद 17,712 पर पहुंच गया है
आज ये सेक्टर में हो रही है बढ़त
निवेशकों ने आज कुछ सेक्टर में खरीदारी कर रहे हैं तो कहीं पर बिकवाली देखने को मिल रही है। फार्मा, ऊर्जा और रियल एस्टेट के शेयरों के शानदार प्रदर्शन की वजह से इन सेक्टर्स में आज 1 फीसदी तक उछाल हो चुका है। दूसरी तरफ आईटी के शेयरों ने आज कमजोर कारोबार हुआ है जिससे इस सेक्टर में 1 फीसदी की बड़ी गिरावट हो चुकी है।
निवेशकों ने आज के कारोबार में देखा जाए tk HDFC twins, Maruti, Titan, Wipro, Reliance, TCS, Kotak Bank और Infosys के शेयरों में जमकर बिकवाली होना शुरू हो गई है जिससे इसमें 2 फीसदी की बड़ी गिरावट देखने को मिली है। ये शेयर टॉप लूजर की श्रेणी में पहुंच गए हैं। इसके अलावा ONGC और UPL के शेयर भी निफ्टी पर टॉप लूजर्स की श्रेणी में नज़र आ रहा है।
बाजार में गिरावट होने के बाद कई शेयरों ने जमकर फायदा हुआ है। निवेशक आज Dr Reddy’s, Asian Paints, Sun Pharma, Tata Steel, Cipla, Divis Labs, HUL, NTPC और Ultratech Cement के शेयरों पर जमकर दांव लगना शुरू हो गया है। इससे इन कंपनियों के स्टॉक आज टॉप गेनर की श्रेणी में पहुंच गया है।