Stock Market 2022: 2022 के आखरी हफ्ते में निवेशकों की हुई बंपर कमाई ! इन कंपनियों के शेयर्स ने कर दिया मालामाल
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 06:47 PM
Stock Market 2022: साल 2022 भी समाप्त हो गया है और अब साल 2023 की शुरुआत हो गई है। ये बीता साल में काफी कुछ देखने को मिला है। वहीं नए साल में शेयर बाजार से निवेशकों को काफी अधिक उम्मीद है। वहीं पिछले साल की बात करें तो कंपनियों ने काफी जबरदस्त प्रदर्शन किया है। हालांकि कुछ कंपनियों वाले शेयर में काफी गिरावट हो चुकी है।
वहीं पिछले (Stock Market 2022) साल के आखिरी हफ्ते में शेयर बाजार की कुछ कंपनियों को फायदा मिल गया है। वहीं स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और रिलायंस भी सूची में शामिल है जिसकी मदद से निवेशकों को मुनाफा हो गया है।
भारतीय शेयर बाजार में टॉप 10 कंपनियों में से आठ कंपिनियों 1.35 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया है। पिछले सप्ताह 10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में आठ कंपनियों का पूंजीकरण 1,35,794.06 करोड़ रुपये बढ़कर पहुंच गया है। इसमें भारतीय स्टेट बैंक यानी SBI और रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड यानी RIL में काफी अधिक बढ़त हुई है।
पिछले हफ्ते को देखा जाए तो 30 शेयरों में मौजूद बीएसई सेंसेक्स 995.45 अंक या 1.66 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखने को मिल गई है। शीर्ष 10 कंपनियों में देखा जाए तो हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड और भारती एयरटेल के स्टाॅक में गिरावट देखने को मिली है।
वहीं रिलायंस इंडस्ट्रीज में निवेशकों ने काफी अधिक रुची दिखाया है। पूंजीकरण 31,568.08 करोड़ रुपये बढ़ने के बाद 17,23,979.45 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। बाजार में अडाणी एंटरप्राइजेज की बात करें तो 24,898.33 करोड़ रुपये बढ़ने के बाद 4,39,966.33 करोड़ रुपये और एचडीएफसी बैंक का16,535.08 करोड़ रुपये बढ़कर 9,07,505.41 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
वहीं बाजार में फिलहाल रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे मूल्यवान कंपनी हो चुकी है। वहीं टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, भारतीय स्टेट बैंक, एचडीएफसी, भारती एयरटेल और अडाणी एंटरप्राइजेज का स्थान मौजूद है।