Konkan Rail: केआरसीएल ने सौर ऊर्जा परियोजना से बचाए 31 लाख रुपये
Konkan Rail:
भारत
RP Raghuvanshi
09 Dec 2022 05:25 PM
Konkan Rail: पणजी। कोंकण रेलवे कॉरपोरेशन लिमिटेड (केआरसीएल) ने लगभग दो साल पहले दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन पर 180 किलोवाट क्षमता की सौर ऊर्जा उत्पादन प्रणाली स्थापित करने के बाद से अब तक 31 लाख रुपये से अधिक की बचत की है।
Konkan Rail:
केआरसीएल के उप महाप्रबंधक बबन घाटगे ने कहा कि इसे जनवरी 2021 में स्टेशन पर लगाया गया था।
उन्होंने कहा, केआरसीएल ने इस परियोजना के चालू होने के बाद से अब तक 31,37,536 रुपये की बचत की है। इसे मडगांव रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म के दो छप्पर की छत पर 1,235 वर्ग मीटर में लगाया गया है। 1.32 करोड़ रुपये की लागत वाली प्रणाली को 2019 में दक्षिण गोवा के तत्कालीन नरेंद्र केशव सवाइकर ने प्रयोजित किया था।
घाटगे ने कहा कि परियोजना मडगांव रेलवे स्टेशन की 30 प्रतिशत से अधिक बिजली की आवश्यकता को पूरी करती है।