Petrol-Diesel Price: जारी हुआ पेट्रोल-डीजल का ताजा रेट, फटाफट करें चेक
Pic Source: Zee Business
भारत
चेतना मंच
02 Aug 2023 06:27 PM
Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल के रेट में लगातार बदलाव होता है. तेल कंपनियां द्वारा हर दिन पेट्रोल-डीजल के दाम को जारी करती है. यह कीमत राज्यों और शहरों के अनुसार अलग अलग रखा जाता है. बुधवार को भी अलग-अलग शहरों के हिसाब से पेट्रोल-डीजल की कीमत जारी हुई है.
कई जगह कीमत में बढ़ोतरी (Petrol-Diesel Price) हुई है तो दाम कम भी हो चुका है. वहीं अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल (Crude Oil Price Today) के दाम में जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिल गई है.
आज यानी 2 अगस्त को ब्रेंट क्रूड ऑयल (Crude Oil) के दाम में 1.05 फीसदी की बढ़त हो चुकी है. और यह 85.80 डॉलर प्रति बैरल के आसपास कारोबार कर रहा है. वहीं डब्ल्यूटीआई क्रूड ऑयल के दाम में भी 1.03 फीसदी की कीमत ज्यादा हुई है और यह 82.21 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार जारी हो गया है.
Dream Girl 2 Trailer: ड्रीम गर्ल 2 में सिर्फ सुरीली आवाज नहीं, नखरीले अंदाज भी दिखायेंगे आयुष्मान खुराना, देखे मजेदार ट्रेलर
चार महानगरों में ऐसे है पेट्रोल डीजल के दाम
-नई दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये लीटर, डीजल 89.62 रुपये लीटर.
-मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये, डीजल 94.27 रुपये लीटर.
-चेन्नई- पेट्रोल 102.73 रुपये, डीजल 94.33 रुपये लीटर.
-कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये, डीजल 92.76 रुपये लीटर.
किन शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम
-जयपुर- पेट्रोल 32 पैसे सस्ता होकर 108.16 रुपये, डीजल 29 पैसे सस्ता होकर 93.43 रुपये लीटर है.
-अजमेर- पेट्रोल 48 पैसे महंगा होकर 108.68 रुपये, डीजल 43 पैसे महंगा होकर 93.90 रुपये लीटर है.
-लखनऊ- पेट्रोल 15 पैसे सस्ता होकर 96.42 रुपये, डीजल 14 पैसे सस्ता होकर 89.62 रुपये लीटर है.
-नोएडा- पेट्रोल 11 पैसे सस्ता होकर 96.65 रुपये, डीजल 11 पैसे सस्ता होकर 89.82 रुपये लीटर है.
-गुरुग्राम- पेट्रोल 38 पैसे महंगा होकर 97.04 रुपये. डीजल 37 पैसे महंगा होकर 89.91 रुपये लीटर है.
एसएमएस से चेक करें कीमत
तेल कंपनियां हर दिन पेट्रोल-डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमत अपडेट होती है. इन कीमतों को आप केवल एसएमएस के जरिए घर बैठकर चेक किया जा सकता है. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP <डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर मैसेज आसानी से भेज पाएंगे.
बीपीसीएल (BPCL) के ग्राहक<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर और HPCL के कस्टमर <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 पर भेज दें. एसएमएस भेजने के कुछ मिनटों के बाद ही आपको ताजा रेट्स की जानकारी प्राप्त होगी.