Cylinder Price: रसोई गैस के दाम में 50 रुपये की हुई उछाल, यहाँ पर चेक करें अपने शहर का रेट
(LPG Cylinder) Source: DNA india
भारत
चेतना मंच
22 Mar 2022 04:29 PM
नई दिल्ली: रसोई गैस (Cylinder Price) यूजर्स को मंगलवार को बड़ा झटका लगने जा रहा है। इसी कारण के चलते ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने मंगलवार को एक साथ 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 50 रुपये की बढ़ोतरी किया है।
इसके बाद देखा जाए तो बिहार की राजधानी पटना की बात करें तो रसोई गैस की कीमत 1,047.50 रुपये पर पहुंच गई है। इसी तरह देश के अधिकतर प्रमुख शहरों में एलपीजी सिलेंडर की कीमत 1,000 रुपये के करीब हो गई है।
पूरे देश में 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर के रेट में 6 अक्टूबर, 2021 के बाद बदला नहीं गया था। लेकिन रेट में 50 रुपये का इजाफा हुआ है। राजधानी दिल्ली में एलपीजी सिलेंडर (Cylinder Price) का दाम 899.50 रुपये से उछाल के बाद 949.50 रुपये पर पहुंच गया है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई की बात करें तो एलपीजी सिलेंडर का मूल्य 949.50 रुपये हो चुका है। मायानगरी में भी मंगलवार से पहले रसोई गैस सिलेंडर का भाव 899.50 रुपये हो गया था।
कोलकाता, चेन्नई में इतना हो चुका है दाम
तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई की बात करें तो14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर का मूल्य बढ़ने के बाद 965.50 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, पश्चिम बंगाल को देखा जाए तो राजधानी कोलकाता में एलपीजी गैस लेने के लिए अब 976 रुपये का भुगतान करने की जरुरत है।
राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली की बात करें तो 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर का दाम 2,003.5 रुपये पर पहुंच गया है। वहीं, चेन्नई में इसकी कीमत 2,137.50 रुपये हो गई है। मुंबई में गैस सिलेंडर की कीमत 1954.50 रुपये हो चुकी है।
इस वजह से बढ़ रहे हैं रेट
रूस और यूक्रेन में जंग चल रही है जिसका असर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमत में 40 फीसद बढ़ोतरी से साफ पता चला रहा है। इस कारण से घरेलू स्तर पर एलपीजी सिलेंडर और पेट्रोल-डीजल के दाम में बढ़त ऑयल मार्केटिंग कंपनियों को लेकर जरूरी हो गई थी।