विज्ञापन
देश में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 23 मई 2026 को जारी ताजा दरों के मुताबिक घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया इजाफा नहीं किया गया है।

LPG Price Today : देश में शनिवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के बीच एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। 23 मई 2026 को जारी ताजा दरों के मुताबिक घरेलू और कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कोई नया इजाफा नहीं किया गया है। हालांकि, कई शहरों में कॉमर्शियल सिलेंडर अब भी 3000 रुपये के पार बना हुआ है, जिससे कारोबारियों पर दबाव कायम है।राजधानी दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत 913 रुपये पर स्थिर है, जबकि कॉमर्शियल सिलेंडर 3071.50 रुपये में मिल रहा है। वहीं, पटना और हैदराबाद जैसे शहरों में घरेलू सिलेंडर की कीमतें 1000 रुपये के करीब या उससे ऊपर पहुंच चुकी हैं। LPG Price Today
दिल्ली – 913 रुपये
मुंबई – 912.50 रुपये
कोलकाता – 939 रुपये
चेन्नई – 928.50 रुपये
नोएडा – 910.50 रुपये
गुरुग्राम – 921.50 रुपये
जयपुर – 916.50 रुपये
पटना – 1002.50 रुपये
हैदराबाद – 965 रुपये
चंडीगढ़ – 922.50 रुपये LPG Price Today
दिल्ली – 3071.50 रुपये
मुंबई – 3024 रुपये
कोलकाता – 3202 रुपये
चेन्नई – 3237 रुपये
नोएडा – 3071.50 रुपये
गुरुग्राम – 3088 रुपये
जयपुर – 3099 रुपये
लखनऊ – 3194 रुपये
पटना – 3346.50 रुपये
हैदराबाद – 3315 रुपये LPG Price Today
एलपीजी सप्लाई को लेकर भी देश के लिए राहत की खबर आई है। कतर से रवाना हुआ एमवी SYMI नाम का एलपीजी टैंकर गुजरात के कांडला पोर्ट पर पहुंच गया है। इस जहाज में करीब 20 हजार मैट्रिक टन एलपीजी लदी हुई है। बताया जा रहा है कि जहाज ने 13 मई को स्ट्रेट ऑफ होर्मुज पार किया था और शनिवार को सुरक्षित भारत पहुंच गया। LPG Price Today
मध्य-पूर्व में जारी तनाव और युद्ध जैसे हालात के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज मार्ग प्रभावित हुआ है। भारत अपनी जरूरत का 90 फीसदी से ज्यादा एलपीजी इसी समुद्री रास्ते से आयात करता है। ऐसे में सप्लाई चेन पर दबाव बढ़ने से सरकार की चिंता भी बढ़ गई है। स्थिति को संभालने के लिए सरकार ने घरेलू उत्पादन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही कालाबाजारी रोकने के लिए गैस सिलेंडर डिलीवरी को पूरी तरह ओटीपी आधारित बना दिया गया है। नए नियमों के तहत ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में निर्धारित समय सीमा के बाद ही दोबारा सिलेंडर बुकिंग की जा सकेगी। LPG Price Today
विज्ञापन