Stock Market: बाजार में शुरुआत से हुई गिरावट, सेंसेक्स 18 अंक कम होकर खुला
Stock Market Closing Bell
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 05:16 AM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार (Stock Market) मंगलवार सुबह फिर गिरावट देखी गई है। ट्रेडिंग की शुरुआत होते ही आज सेंसेक्स-निफ्टी में मामूली गिरावट देखने को मिली है लेकिन निवेशक अभी खरीदारी के मूड में दिख रहे हैं और बाजार के थोड़ा ऊपर आने का इंतजार किया जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट का असर आज निवेशकों के सेंटिमेंट पर भी हुआ है। जिससे वे खरीदारी का मन बनाने के बावजूद पैसे लगाने में हिचकिचा रहे हैं।
सेंसेक्स आज सुबह 18 अंकों की गिरावट के साथ 61,127 पर खुला और कारोबार शुरू किया, जबकि निफ्टी 19 अंकों की बढ़त बनाकर 18,179 पर खुला और ट्रेडिंग शुरू हुई। निवेशकों में उत्साह तो दिख रहा लेकिन ग्लोबल मार्केट में आई गिरावट और चीन में कोरोना संक्रमण बढ़ने की वजह से लगे लॉकडाउन का डर भी है. इसके बाद बाजार में थोड़ी गिरावट आई और सुबह 9.28 बजे सेंसेक्स 46 अंक गिरकर 61,099 पर आ गया, जबकि निफ्टी 19 अंकों की गिरावट के साथ 18,143 पर आ गया।
इन शेयर्स में हुई बढ़त
एनएसई निफ्टी पर डॉक्टर रेड्डीज (Dr Reddy's), लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement) और मारुति (Maruti) के शेयरों में 0.67 फीसदी तक की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था।
आज ग्लोबल मार्केट को देखा जाए तो अमेरिकी बाजार गिरावट के साथ बंद हो चुका है।आज डाओ जोन्स में 0.13 फीसदी, S&P 500 में 0.39 फीसदी और नैस्डैक में 1.09 फीसदी की गिरावट हुई है।
दूसरी तरफ एशियाई बाजार में हफ्ते के दूसरे दिन जापान के निक्केई में 214 अंक यानी 0.8 फीसदी का उछाल हुई है। वहीं, कोरियाई बाजार KOSPI में 0.30 फीसदी की गिरावट देखी जा रही है। SGX Nifty में 22 अंकों की तेजी हो चुकी है। यानी कुल मिलाकर सोमवार की गिरावट के बाद आज ग्लोबल मार्केट के आधार पर घरेलु बाजार में मामूली सुधार देखने को मिल सकता है।