साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर खरीदने वालों को भी मोटा घाटा उठाना पड़ा है। एक ही दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को बड़ा घाटा होने से एक दूसरे पूंजीपति के मजे आ गए हैं।

Mukesh Ambani : भारत की प्रसिद्ध कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को बहुत बड़ी चपत लगी है। मुकेश अंबानी को 10-20 करोड़ रूपए नहीं बल्कि एक लाख करोड़ रूपए की चपट लगी है। साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज कंपनी के शेयर खरीदने वालों को भी मोटा घाटा उठाना पड़ा है। एक ही दिन में रिलायंस इंडस्ट्रीज के मालिक मुकेश अंबानी को बड़ा घाटा होने से एक दूसरे पूंजीपति के मजे आ गए हैं।
यह पूरा मामला शेयर मार्केट से जुड़ा हुआ है। दरअसल मंगलवार को मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का शेयर चार प्रतिशत से भी अधिक गिरावट के साथ बंद हुआ। इस गिरावट से मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज का मार्केट कैप में एक लाख करोड़ रूपए की कमी आ गई। मार्केट कैप में कमी आ जाने के कारण मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज की नेटवर्थ पूरी तरह से लुढक़ गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नेटवर्थ लुढकने के कारण अब मुकेश अंबानी की नेटवर्थ 103 अरब डॉलर पर आ गई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की नेटवर्थ लुढक़ने से मुकेश अंबानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में नीचे खिसक कर 18वें नम्बर पर आ गए हैं।
शेयर मार्केट में चल रही बड़ी उथल-पुथल के कारण अडानी समूह के मालिक गौतम अडानी को भी बड़ा झटका लगा है। मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि इस बीच अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अडानी दुनिया के अमीरों की लिस्ट में टॉप 20 से बाहर हो गए हैं। मंगलवार को उनकी नेटवर्थ में 313 मिलियन डॉलर की गिरावट आई। वह 85.4 अरब डॉलर की नेटवर्थ के साथ 21वें नंबर पर खिसक गए हैं। अमेरिका के थॉमस पीटरफी (87 अरब डॉलर) अब उनसे आगे निकल गए हैं। एलन मस्क इस लिस्ट में पहले नंबर पर जमे हुए हैं। हालांकि मंगलवार को उनकी नेटवर्थ 13.4 अरब डॉलर गिरकर 630 अरब डॉलर रह गई। गूगल के को-फाउंडर लैरी पेज 270 अरब डॉलर के साथ इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बने हुए हैं।
इस बीच भारत के लिए एक और बुरी खबर आई है। दुनिया के टॉप-10 अमीरों की लिस्ट में अब एक भी भारतीय अमीर का नाम शामिल नहीं रहा है। दुनिया भर के अमीरों की बात करें तो ऐमजॉन के फाउंडर जेफ बेजोस की नेटवर्थ में मंगलवार को 7.18 अरब डॉलर की तेजी आई। वह 262 अरब डॉलर की तेजी के साथ दुनिया के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं। गूगल के को-फाउंडर सर्गेई ब्रिन ($251 अरब) चौथे, ओरेकल के फाउंडर लैरी एलिसन ($246 अरब) पांचवें, फेसबुक के मार्क जकरबर्ग ($233 अरब) छठे, बर्नार्ड आरनॉल्ट ($207 अरब) सातवें, माइक्रोसॉफ्ट के स्टीव बालमर ($167 अरब) आठवें, एनवीडिया के सीईओ जेंसन हुआंग ($155 अरब) नौवें और दिग्गज निवेशक वॉरेन बफे ($150 अरब) दसवें नंबर पर हैं। Mukesh Ambani