आज से शुरू होने वाले नए हफ्ते में शेयर बाजार में तीन नए SME IPO खुलने वाले हैं, जबकि Sudeep Pharma का मेनबोर्ड IPO अभी भी खुला है। इस सप्ताह Excelsoft Technologies, Gallard Steel और Sudeep Pharma की लिस्टिंग भी देखने को मिलेगी।

आज (24 नवंबर से शुरू हो रहे नए सप्ताह में प्राइमरी मार्केट थोड़ी धीमी रफ्तार में दिखेगा। इस हफ्ते सिर्फ तीन नए IPO खुलेंगे वो भी सभी SME सेगमेंट से। मेनबोर्ड में कोई नया इश्यू नहीं खुल रहा है, लेकिन Sudeep Pharma का मेनबोर्ड IPO पहले से खुला हुआ है और उसमें निवेश का मौका अब भी मिलेगा। इसके अलावा, इस हफ्ते तीन कंपनियां शेयर बाजार में अपनी लिस्टिंग भी करेंगी।
यह IPO 25 नवंबर को खुलेगा और 27 नवंबर को बंद होगा। शेयर 2 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट होंगे। प्राइस बैंड ₹114–121 रखा गया है और एक लॉट में 1000 शेयर होंगे।
यह इश्यू 26 नवंबर को खुलेगा और 28 नवंबर को बंद होगा। कंपनी की योजना है कि वह 39.59 करोड़ रुपये जुटाए। प्राइस बैंड ₹111–117 है और लॉट साइज 1200 शेयर है। इसकी संभावित लिस्टिंग 3 दिसंबर को BSE SME पर होगी।
यह IPO भी 26 नवंबर को ओपन होगा। कंपनी लगभग 28.50 करोड़ रुपये जुटाना चाहती है। प्राइस बैंड ₹36–38 प्रति शेयर है और एक लॉट में 3000 शेयर होंगे। शेयर 3 दिसंबर को BSE SME पर लिस्ट हो सकते हैं।
यह मेनबोर्ड का बड़ा IPO है, जिसका साइज 895 करोड़ रुपये है। यह 21 नवंबर को खुला था और 25 नवंबर को बंद होगा। अब तक इस इश्यू को लगभग 1.43 गुना सब्सक्रिप्शन मिल चुका है। प्राइस बैंड ₹563–593 है और लॉट साइज 25 शेयर रखा गया है। इसकी लिस्टिंग 28 नवंबर को BSE और NSE दोनों पर हो सकती है।
इस सप्ताह तीन कंपनियां शेयर बाजार में अपनी एंट्री करने वाली हैं। Excelsoft Technologies की लिस्टिंग 26 नवंबर को BSE और NSE पर होगी। इसी दिन Gallard Steel भी BSE SME पर लिस्ट होगा। वहीं Sudeep Pharma की लिस्टिंग 28 नवंबर को होने की संभावना है।