Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की जारी हुई नई कीमत, फटाफट चेक करें अपने शहर का रेट
Pic Source: Hindustan
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:20 AM
भारत
RP Raghuvanshi
02 Dec 2025 04:20 AM
नई दिल्ली: सरकारी तेल कंपनियों की बात करें तो आज मंगलवार (Petrol-Diesel Price) के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिया गया है। महंगे होते क्रूड ऑयल के बीच आज भी पेट्रोल-डीजल की स्थिर बनी हुई है। क्रूड ऑयल की कीमत 120 डॉलर प्रति बैरल से अधिक हो चुकी है। बढ़ते क्रूड की वजह से पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने को लेकर आशंका बनी हुई है। लेकिन आज कीमतों में किसी तरह की बढ़ोतरी नहीं हुई है।
आज मंगलवार को देखा जाए तो दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और मुंबई में 109.27 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। मार्केट एक्सपर्ट के मुताबिक बात करें तो इंटरनेशनल मार्केट में महंगे क्रूड और देश में हाई इंफ्लेशन के कारण पेट्रोल-डीजल की कीमतों को लेकर सरकार के सामने रेट घटाने या बढ़ाने को लेकर मुश्किल परिस्थिति बनी हुई है।
चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल का दाम
– दिल्ली पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर।
– मुंबई पेट्रोल 109.27 रुपये और डीजल 95.84 रुपये प्रति लीटर।
– चेन्नई पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर।
– कोलकाता पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर।
इन शहरों में नया भाव हुआ जारी
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर।
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर।
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर।
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर।
सुबह 6 बजे जारी किया जाता है नया रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel Price) की कीमतों में बदलाव होना शुरु हो जाता है सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू कर दिया जाता है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़े जाने के तुरंत बाद से ही इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना कर दिया जाता है। यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक नहीं हुए हैं।
ऐसे जान सकते हैं पैट्रोल-डीजल का ताजा रेट
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS की मदद के जरिए बी आसानी से जान सकते हैं। इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखने के बाद 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकेत हैं। वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजने के बाद भाव जान सकते हैं।