Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल की नई कीमत हुई जारी, फटाफट चेक करें रेट
Petrol Pump
भारत
चेतना मंच
25 Nov 2022 04:26 PM
Petrol-Diesel Price: तेल कंपनियों ने आज के लिए पेट्रोल और डीजल का दाम जारी कर दिया है। आज कंपनियों ने दिल्ली और चेन्नई में तेल के दामों में बदलाव किया गया है। सरकार की बात करें तो पेट्रोल-डीजल की कीमतें कम करने का ऐलान किया गया था। देश में तेल की कीमत लगभग चार महीने से स्थिर बनी हुई है।
आज दिल्ली (Petrol-Diesel Price) की बात करें तो एक लीटर पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर जबकि डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर दिया जा रहा है। मुंबई में पेट्रोल की कीमत 106.31 रुपये व डीजल की कीमत 94.27 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई है। कोलकाता की बात करें तो पेट्रोल का दाम 106.03 रुपये तो दूसरी तरफ डीजल का दाम 92.76 रुपये प्रति लीटर रूपये पर पहुंच गया है। वहीं चेन्नई में भी पेट्रोल 102.63 रुपये प्रति लीटर तो डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है।
जानें प्रमुख महानगरों में कितनी है कीमत
शहर डीजल पेट्रोल
दिल्ली 89.62 96.72
मुंबई। 94.27 106.31
कोलकाता 92.76 106.03
चेन्नई 94.24 102.63
जानिए आपके शहर में कितनी है कीमत
पेट्रोल-डीजल की कीमत की बात करें तोआप एसएमएस के जरिए भी आसानी के साथ चेक कर पाएंगे। अधिक जानकारी के लिए आपको RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर भेजना रहता है। हर शहर का कोड अलग-अलग रहता है।
जानकारी के मुताबिक प्रतिदिन सुबह छह बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। सुबह छह बजे से ही नई दरें लागू कर दी जाती है। पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना पहुंच जाता है।