Petrol-Diesel Price: पेट्रोल-डीजल का जारी हुआ ताज़ा रेट, तुरंत चेक करें जानकारी
Pic Source: The Hans India
भारत
चेतना मंच
11 Aug 2023 05:20 PM
Petrol-Diesel Price: देश में एक साल से अधिक वक्त से तेल कीकीमतें स्थिर हो गई है, लेकिन राज्य स्तर पर लगने वाले टैक्स की वजह से विभिन्न शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अलग-अलग होने जा रही है. आज शुक्रवार 11 अगस्त 2023 को देश के अलग-अलग शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम में कुछ उतार चढ़ाव देखा गया है. इधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की बात करें तो आज इसमें कुछ कमी देखी जा रही है. कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर भारतीय तेल कंपनियों द्वारा रोज सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल के लेटेस्ट रेट अपडेट हो जाता है.
सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल डीजल के नए रेट अपटेड हुआ है. चार महानगरों (Petrol-Diesel Price) में पेट्रोल डीजल (Diesel) की कीमतों में आज भी कोई बदलाव नहीं हुआ है. सुबह 6 बजे हर दिन पेट्रोल (Crude Oil) और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है और नए रेट जारी रहता है. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसकी कीमत मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाती है. यही कारण है कि पेट्रोल डीजल हमें इतना महंगा खरीदना पड़ जाता है.
Stock Market: खुलते ही शेयर बाजार को हुआ नुकसान, सेंसेक्स में 150 अंक की गिरावट
चारों महानगरों में पेट्रोल डीजल के दाम
– दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता में पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई में पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
इन शहरों में पेट्रोल- डीजल के दाम
– नोएडा में पेट्रोल 96.79 रुपये और डीजल 89.96 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– गाजियाबाद में 96.58 रुपये और डीजल 89.75 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 96.57 रुपये और डीजल 89.76 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 107.24 रुपये और डीजल 94.04 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्लेयर में पेट्रोल 84.10 रुपये और डीजल 79.74 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
ऐसे पता करें आज के ताजा दाम
आप SMS के जरिए भी पेट्रोल डीजल का रोज का रेट जान पाएंगे. इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP और अपने शहर का कोड लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP व अपने शहर का कोड लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल किया जा सकता है. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice व अपने शहर का कोड लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.