विज्ञापन
देशभर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दामों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है।

Petrol Diesel Price Today : देशभर में महंगाई की मार झेल रहे लोगों को पेट्रोल और डीजल की कीमतों ने एक बार फिर बड़ा झटका दिया है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ईंधन के दामों में लगातार तीसरी बार बढ़ोतरी कर दी है। नई दरें लागू होने के बाद राजधानी दिल्ली समेत कई महानगरों में पेट्रोल और डीजल महंगे हो गए हैं। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत में 87 पैसे प्रति लीटर और डीजल में 91 पैसे प्रति लीटर का इजाफा हुआ है। ताजा बढ़ोतरी के बाद दिल्ली में पेट्रोल 99.51 रुपये प्रति लीटर और डीजल 92.49 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया है। Petrol Diesel Price Today
शहर पेट्रोल डीजल
दिल्ली 99.51 रुपये (+0.87) 92.49 रुपये (+0.91)
कोलकाता 110.64 रुपये (+0.94) 97.02 रुपये (+0.95)
मुंबई 108.49 रुपये (+0.90) 95.02 रुपये (+0.94)
चेन्नई 105.31 रुपये (+0.82) 96.98 रुपये (+0.87) Petrol Diesel Price Today
तेल कंपनियों ने इससे पहले भी पेट्रोल और डीजल के दामों में 90-90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। वहीं, इसी महीने की शुरुआत में पहली बार दोनों ईंधनों के दाम में 3-3 रुपये प्रति लीटर का बड़ा इजाफा किया गया था। लगातार हो रही बढ़ोतरी के चलते दिल्ली में पेट्रोल और डीजल करीब 5 रुपये प्रति लीटर तक महंगे हो चुके हैं। बढ़ती कीमतों का सीधा असर आम आदमी की जेब और परिवहन खर्च पर पड़ने लगा है। Petrol Diesel Price Today
विज्ञापन