Stock Market: बाजार की शुरुआत में सेंसेक्स 1000 अंक लुढ़का, 57,302 पर जारी है कारोबार
(Stock Market) Source: The Indian Express
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:33 AM
मुंबई: सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) के पहले कारोबारी दिन सोमवार को गिरावट के साथ बाजार (Stock Market) की शुरुआत हुई है। सेंसेक्स 1036 (1.78%) पॉइंट की गिरावट करने के बाद 57,302.93 पर जबकि निफ्टी 268.80 (1.54%) अंक कम होने के बाद 17,206.85 पर कारोबार जारी है। सेंसेक्स के बढ़त की बात करें तो स्टॉक में NTPC, टाटा स्टील, महिंद्रा एंड महिंद्रा, मारुति, हिन्दुस्तान यूनिलीवर और नेस्ले इंडिया भी सूची में शामिल हो गया है।
सेंसेक्स 1000 पॉइंट की गिरावट करने के बाद 57,338 पर खुल गया जबकि निफ्टी 292 अंक फिसलने के बाद17,183 पर खुला। आज सबसे अधिक गिरावट बैंक, IT, फाइनेंशियल सर्विस और मीडिया के शेयर्स में होना शुरु हो गई है।
मिड और स्मॉल कैप में भी गिरावट
सेंसेक्स के मिड कैप और स्मॉल कैप (Small Cap) दोनों में 200 पाइंट से अधिक की गिरावट (Stock Market) हो चुकी है। मिडकैप में अडाणी पावर, ऑयल, NHPC,BEL, HAL, वरूण बिवरेज और क्रॉम्पटॉन में काफी तेजी होने लगी है। इसके अलावा वोल्टास, सन टीवी, लोढ़ा, यस बैंक, माइंड ट्री, बजाज होल्डिंग में गिरावट का दौर चल रहा है। स्मॉल कैप में विंड लास बायोटेक, जिंदल वर्ल्ड वाइड, स्वान एनर्जी में बढ़त हो चुकी है। वहीं PVR सुर्योदय, अलोक टेक्स्ट और BCG स्टॉक्स में गिरावट जारी है।
मेटल और FMCG सेक्टर में हुई मामूली बढ़त
निफ्टी के 11 सेक्टोरल इंडेक्स में से देखा जाए तो 2 में बढ़त और 9 में गिरावट होना शुरु हो गई है। इसमें मेटल और FMCG सेक्टर में मामूली बढ़त हो गई है। वहीं फार्मा, रियल्टी, IT, मीडिया, ऑटो, बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में गिरावट हुई है। सबसे ज्यादा गिरावट वाले सेक्टर में आईटी और मीडियामें देखी जा सकती है।