शेयर बाजार की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई, सेंसेक्स 61081 और निफ्टी 18187 पर खुला
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 08:17 PM
मुंबई: शेयर बाजार (SHARE MARKET) की गुरुवार को कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। 61,143 अंक के पिछले बंद के मुकाबले की बात करें तो बीएसई का मेन इंडेक्स 61,081 अंक पर खुल गया था। वहीं इंडस्लैंड बैंक (IndusInd Bank), LT, बजाज आटो (Bajaj Auto) समेत एक दर्जन शेयर हरे निशान यानी कि मुनाफे पर कारोबार कर रहे थे। सेंसेक्स 227 अंक नीचे आ गया था। वहीं Nifty 50 इंडेक्स भी 18,210 अंक की मामूली गिरावट के साथ 18,187 पर खुला। बाद में यह फासला बढ़कर 73 अंक पहुंच गया। फिलहाल सेंसेक्स 60707 पर और निफ्टी 18064 पर कोरोबार कर रहा है। ग्लोबल स्तर पर भी बाजारों में गिरावट का रुख देखा जा रहा है। इसलिए बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) में काफी दबाव बना हुआ है।
बुधवार के दिन तेजी का सिलसिला कम हो गया था। कारोबारियों ने बताया कि रुपये में गिरावट तथा कंपनियों के मिलेजुले तिमाही नतीजों से भी बाजार धारणा प्रभावित हो रही है। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 206.93 अंक या 0.34 प्रतिशत के नुकसान से 61,143.33 अंक पर आ चुका है। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NATIONAL STOCK EXCHANGE) का निफ्टी 57.45 अंक या 0.31 टूटकर 18,210.95 अंक पर बंद हो गया था।
सेंसेक्स की कंपनियों में सर्वाधिक उछाल की बात करें तो एक्सिस बैंक (AXIS BANK) का शेयर सबसे अधिक 6.52 प्रतिशत उछाल पर था। बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, इंडसइंड बैंक, हिंदुस्तान यूनिलीवर, टाटा स्टील और एनटीपीसी के शेयर में काफी नुकसान हुआ। दूसरी ओर, एशियन पेंट्स, सन फार्मा, इन्फोसिस, एसबीआई, अल्ट्राटेक सीमेंट, भारती एयरटेल और एचसीएल टेक के शेयर में 4.42 प्रतिशत तक का लाभ हुआ है।