Share Market : मार्केट खुलते ही इन शेयरों में दिखा उछाल, शुरुआती कारोबार में 0.94 फीसदी की थी बढ़त
As soon as the market opened, there was a boom in these shares, there was a gain of 0.94 percent in the initial trade.
भारत
चेतना मंच
12 Jun 2023 05:31 PM
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत सोमवार को बढ़त के साथ हुई। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:16 बजे 148.43 अंक यानी 0.24 फीसदी की तेजी के साथ 62,774.06 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 40.85 अंक यानी 0.22 फीसदी की बढ़त के साथ 18,604.25 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। निफ्टी पर शुरुआती कारोबार में बीपीसीएल (BPCL) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) में एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। वहीं, Divis Labs में 1.81 फीसदी की टूट देखने को मिल रही थी।
इन शेयरों में दिखी तेजी
Sensex पर टाटा मोटर्स (Tata Motors) में सबसे ज्यादा 0.94 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह इन्फोसिस (Infosys) में 0.88 फीसदी की बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह महिंद्रा एंड महिंद्रा (M&M), एचसीएल टेक (HCL Tech), टाटा स्टील (Tata Steel), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह एशियन पेंट्स (Asian Paints), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), टीसीएस (TCS), सन फार्मा (Sun Pharma), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और विप्रो (Wipro) में तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
टूटते दिखे ये शेयर
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में पावरग्रिड (Powergrid) के शेयर में 0.47 फीसदी की टूट देखने को मिली। इसी तरह रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टाइटन (Titan) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।