Share Market : पिछले कुछ समय से इन्फोसिस के शेयर में देखी जा रही है गिरावट, एनालिस्ट ने जारी की ये रिपोर्ट
Infosys stock has been witnessing a decline for some time, analyst released this report
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
मुंबई। साल 2023 में Infosys का शेयर करीब 15% से ज्यादा लुढ़क चुका है। कंपनी की अर्निंग्स में सुस्ती की वजह से ये कंपनी निफ्टी 50 की सबसे खराब प्रदर्शन करने वाले शेयरों की लिस्ट में खड़ा कर दिया है।
Share Market
क्या कहती है ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट
मंदी की आशंका ने अधिकतर एनालिस्ट को भारतीय आईटी सेक्टर में बिकवाली की राय देने के लिए मजबूर कर दिया है। इसका सबसे बड़ा असर Infosys पर देखने को मिल सकता है। Infosys में बिकवाली का ये नजरिया करीब 6 साल पहले ब्रेक्जिट (Brexit) के दौर में इस सेक्टर को करीब 200 अरब डॉलर के नुकसान के बाद आया है। इस कंपनी को कवर करने वाले हर 5 में से लगभग 1 एनालिस्ट ने बिक्री की राय दी है, जोकि सितंबर 2107 के बाद सबसे बड़ा अनुपात है। ये बात हम नहीं बल्कि ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट कहती है।
क्यों आ रही है इनती गिरावट
रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2023 के मध्य से लेकर अब तक करीब 7 एनालिस्ट्स ने इस शेयर पर बिक्री की राय दी है। अमेरिकी लेंडर्स की ओर आईटी पर खर्च में कटौती इसकी पीछे की सबसे बड़ी वजह बताई जा रही है। हाल के महीनों में अमेरिका के छोटे बैंकों में उभरे संकट की वजह से ऐसा देखने को मिल रहा है। चालू कारोबारी साल के लिए कंपनी की ओर से बिक्री अनुमान भी कम रहना भी एक वजह है।
Share Market
कमजोर नतीजे से छोटी अवधि में शेयर पर दिखेगा असर
बुधवार को JM Financials Services के एनालिस्ट अभिषेक कुमार ने एक नोट में कहा कि जनवरी-मार्च के दौरान तिमाही आधार पर कमजोर नतीजे और गाइडेंस में कटौती से छोटी अवधि में शेयर पर असर दिखेगा। कंपनी की चौथी तिमाही में कई प्रोजेक्ट कैंसिल होने से भी कंपनी के प्रदर्शन पर असर पड़ा है। उनका कहना है कि इससे कंपनी की आय में गिरावट देखने को मिलेगी।
डिस्क्लेमर : चेतना मंच पर दी गई सलाह या विचार एक्सपर्ट/ब्रोकरेज फर्म के अपने निजी विचार हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदायी नहीं हैं। निवेश से पहले आप अपने वित्तीय सलाहकार यानी सर्टिफाइड एक्सपर्ट की राय जरूर लें।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।