Share Market: बढ़त के साथ मार्केट की हुई शुरुआत, सेंसेक्स में 175 अंक की हुई उछाल
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
RP Raghuvanshi
05 Apr 2022 04:35 PM
भारत
RP Raghuvanshi
05 Apr 2022 04:35 PM
नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ बाजार में कारोबार शुरू हो गया है। इसके बाद इसमें गिरावट होना शुरू हो गई है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 110.7 (-0.18%) पॉइंट की गिरावट करने के बाद 60,501.04 पर पहुंच गया है।
वहीं NSE का 18,026.05 निफ्टी भी -27.35 (-0.15%) अंको की गिरावट के साथ कारोबार जारी है। सेंसेक्स के स्टॉक्स में टेक महिंद्रा और महिंद्रा में 1% की बढ़त हो गई है। वहीं टाइटन, पावर ग्रिड,मारुति में मामूली बढ़त हो चुकी है। गिरावट वाले स्टॉक्स में टाटा स्टील, रिलायंस, एक्सिस बैंक, भारतीय एयरटेल, कोटक बैंक, HDFC बैंक सूची में शामिल है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स 175 पॉइंट की बढ़त के साथ 60,786 पर खुल गया था। वहीं NSE का निफ्टी भी 27 अंको की बढ़त के साथ 18,080 पर शुरू हो गया था।
सेक्टोरल के 5 इंडेक्स में हुई गिरावट
निफ्टी के 11 इंडेकस में 5 इंडेक्स में बढ़त और 6 में गिरावट में पहुंच गई है। इसमें बैंक, फाइनेंशियल सर्विस और प्राइवेट बैंक में 1% से ज्यादा गिरावट हुई है।वहीं सबसे ज्यादा बढ़त ऑटो इंडेक्स में 1.1.% की है। इसके बाद आईटी, मीडिया और मेटल के इंडेक्स भी बढ़त में होना शुरू हो।गया है।
मिडकैप और स्मॉल कैप इंडेक्स में हुई बढ़त
BSE का मिडकैप इंडेक्स 157.24 अंक (0.64%) की तेजी के साथ 24,911.82 पर कारोबार जारी है। स्मॉल कैप इंडेक्स भी +483.01 अंक (1.68%) की तेजी के साथ 29,182.42 पर पहुंच गया है। मिडकैप में बजाज होल्डिंग (3.97%), JSW एनर्जी (2.44%), यूनियन बैंक (1.56%) गोडरेज (2.36%) और बैंक इंडिया (3.15%) बढ़त में हैं। स्मॉलकैप में यूनीकेम लेबोरेटरीज, DBL, IOLCP और GMM में 13-7% की तेजी में पहुंच गया है।