Share Market : शेयर बाजार खुलते ही बना नया रिकॉर्ड, निफ्टी 18900 के पार
New record created as soon as the stock market opens, Nifty crosses 18900
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 12:41 AM
मुंबई। दलाल स्ट्रीट की शुरुआत बुधवार को काफी पॉजिटिव रही। मार्केट के ओपन होते ही नए रिकॉर्ड कायम हुए। बीएसई का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) 285.75 अंक के उछाल के साथ 63,701.78 अंक के स्तर पर खुला और शुरुआती कारोबार में 63,716 अंक के हाई पर पहुंच गया। इस तरह सेंसेक्स ने आज बाजार ओपन होते ही नए ऑल-टाइम हाई को छुआ। एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) भी 18,908.15 के रिकॉर्ड उच्च स्तर पर ओपन हुआ। इस तरह निफ्टी ने आज 18,900 अंक के स्तर को पार कर लिया।
इनके शेयरों में दिखे उछाल
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में एसबीआई (SBI) के शेयर में सबसे ज्यादा उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह टाटा मोटर्स (Tata Motors), टाटा स्टील (Tata Steel), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), टाइटन (Titan), एचडीएफसी (HDFC), इन्फोसिस (Infosys), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank), नेस्ले इंडिया (Nestle India), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), एशियन पेंट्स (Asian Paints), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), आईटीसी (ITC) और आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank) के शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
इन शेयरों में दिखी गिरावट
शुरुआती कारोबार में एनटीपीसी (NTPC), पावरग्रिड (Powergrid), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
SGX Nifty के थे अच्छे संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 52 अंक यानी 0.28 फीसदी की तेजी के साथ 18,863 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे संकेत मिल रहे थे कि बुधवार को दलाल स्ट्रीट की शुरुआत पॉजिटीव रह सकती है। प्री-ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 250 अंक से ज्यादा उछाल देखने को मिला। वहीं, निफ्टी 18,900 अंक के पार पहुंच गया।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।
#sharemarket #NSEnifty #Sensex