Share Market News : SEBI के एक्शन से 19% तक लुढ़के आईआईएफएल सिक्योरिटीज के शेयर
IIFL Securities shares fell up to 19% due to SEBI action
भारत
चेतना मंच
22 Nov 2025 07:44 PM
मुंबई। मार्केट रेग्युलेटर सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI) ने आईआईएफएल सिक्योरिटीज (IIFL Securities) पर अगले दो साल तक नए क्लाइंट्स बनाने पर रोक लगा दी है। इसके बाद कंपनी के शेयर में आज 19.24 फीसदी तक की जबरदस्त टूट देखने को मिली। सेबी के एक्शन के बाद आईआईएफएल सिक्योरिटीज के शेयर 19.24 फीसदी तक लुढ़ककर 57.50 रुपये के निचले स्तर तक आ गए। इससे पिछले सत्र में इस शेयर का भाव 71.20 रुपये के स्तर पर रहा था।
सेबी का एक्शन
मार्केट रेग्युलेटर ने क्लाइंट्स के फंड को अलग रखने से जुड़े प्रावधानों के कथित उल्लंघन के मामले में आईआईएफएल सिक्योरिटीज के खिलाफ ये कार्रवाई की है। क्लाइंट्स के बैंक अकाउंट को उपयुक्त तरीके से मार्क नहीं करने को लेकर भी सेबी ने ये कदम उठाया है। रेग्युलेटर का आरोप है कि आईआईएफएल ने 1993 में तय सेबी के नियमों का पालन सही तरीके से नहीं किया। सेबी के इस आदेश के बाद आईआईएफएल सिक्योरिटीज के शेयर के भाव (IIFL Securities Stock Price) में टूट देखने को मिली।
शेयरों का आज कैसा होगा मूवमेंट
कंपनी का शेयर सोमवार को 71.20 रुपये के क्लोजिंग लेवल के मुकाबले काफी अधिक गिरावट के साथ 59 रुपये के स्तर पर खुला। दिन के कारोबार के दौरान एक समय में गिरकर 57.50 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। सुबह 09:53 बजे इस शेयर में 11.38 फीसदी की गिरावट के साथ 63.10 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। पिछले पांच सत्र में यह शेयर (IIFL Securities Stock Price) 8 फीसदी से ज्यादा टूट चुका है। हालांकि, एक महीने पहले के स्तर के मुकाबले यह शेयर करीब 10 फीसदी ऊपर है। पिछले छह महीने में यह स्टॉक 7.32 फीसदी तक टूट चुका है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।