Share Market News: शेयर बाजार की हुई शानदार शुरुआत, सेंसेक्स ने मारी 439 अंक की छलांग
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:27 AM
नई दिल्ली: हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार (Share Market News) में आज भारी तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 60 हजार के पार खुल गया था। फिलहाल यह 475 पॉइंट्स ऊपर होने के बाद 60,220 पर कारोबार कर जारी है। 15 सेकेंड में मार्केट कैप में 2 लाख करोड़ रुपए की बढ़ोत्तरी हो गई है।
सेंसेक्स (Sensex) 60,070 पर खुल गया था। दिन में इसने 60,241 का ऊपरी और 60,064 का निचला स्तर बनाने में कामयाबी हासिल की। इसके 30 शेयर्स (Share Market News) में से 5 शेयर गिरावट में पहुंच गए हैं। टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेस (TCS) का शेयर 2% ऊपर कारोबार (Share Market News) हो रहा है। । सेंसेक्स के बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में ICICI बैंक, मारुति, HDFC बैंक, बजाज फिनसर्व, एक्सिस बैंक, कोटक बैंक शामिल है।
इसके साथ ही ITC, टाइटन, बजाज फाइनेंस, पावर ग्रिड, रिलायंस और महिंद्रा एंड महिंद्रा के भी शेयर बढ़त में हो गए हैं। गिरने वाले शेयर में सन फर्मा, नेस्ले, डॉ. रेड्डी, HCL टेक और अन्य शामिल हैं।
Viral Video: 7 लाख खर्च करके धूमधाम से मनाई कुत्ते की बर्थडे पार्टी, 3 लोग गिरफ्तार
लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 272.22 लाख करोड़ रुपए हो गया है। शुक्रवार को यह 272.34 लाख करोड़ रुपए पहुंच गया था। सेंसेक्स के 532 शेयर अपर सर्किट में और 91 लोअर सर्किट में कारोबार किया जा रहा है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी 107 अंक ऊपर होने के बाद 17,920 पर कारोबार जारी है। यह 17,913 पर खुला था और 17,955 का ऊपरी स्तर तथा 17,893 का निचला स्तर बना लिया था। निफ्टी के नेक्स्ट 50, बैंकिंग, फाइनेंशियल और मिड कैप इंडेक्स बढ़त में पहुंच गए हैं। इसके 50 शेयर्स में से 42 तेजी में और 7 गिरावट में कारोबार चल रहा है।
बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में UPL, ICICI बैंक, ITC, मारुति, HDFC बैंक शामिल हैं। गिरने वाले शेयर्स में विप्रो, हिंडालको, एशियन पेंट्स, HCL टेक और डिवीज लैब हैं। इससे पहले शुक्रवार को बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 142 पॉइंट्स बढ़ कर 59,744 पर बंद हो गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 67 अंक ऊपर होने के बाद17,912 पर बंद हो गया था।