Share Market News:शेयर बाजार की शुरुआत में हुई उछाल, सेंसेक्स 60 अंक लुढ़का
(Share Market News) Source: NavBharat Times
भारत
चेतना मंच
13 Jan 2022 04:30 PM
नई दिल्ली: इस हफ्ते चौथे दिन लगातार बाजार (Share Market News) में तेजी देखने को मिल रही है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का सेंसेक्स 189 पॉइंट्स बढ़ने के बाद 61,339 पर कारोबार जारी है। विप्रो के शेयर में आज 5% की गिरावट हो चुकी है।
विप्रो ने कल ही रिजल्ट जारी कर दिया था। तीसरी तिमाही में उसका फायदा एक साल पहले की तुलना में करीबन बराबर देखने को मिला है। इस वजह से उसके शेयर पर असर दिखता नजर आ रहा है। सेंसेक्स (Sensex) आज 109 पॉइंट्स बढ़त के बाद 61,259 पर खुला था। फिलहास सेंसेक्स 60 अकं की गिरावट के बाद 61,089 पर पहुंच गया है। पहले घंटे में इसने 61,340 का ऊपरी और 61,122 का निचला स्तर बनाने में कामयाबी हासिल की है।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 16 शेयर्स गिरावट में पहुंच गए हैं और 14 बढ़त में हैं। गिरने वाले प्रमुख शेयर्स (Share Market News) में HDFC बैंक, HCL टेक, एशियन पेंट्स, इंडसइंड बैंक, टाइटन और महिंद्रा एंड महिंद्रा शामिल है। बढ़ने वाले प्रमुख स्टॉक में पावरग्रिड, टाटा स्टील, इंफोसिस, सन फार्मा, TCS और मारुति के साथ NTPC सूची में शामिल हो गया है।
सेंसेक्स के 238 स्टॉक अपर सर्किट में और 247 लोअर सर्किट में पहुंच गए हैं। इसका मतलब यह हुआ कि एक दिन में इनके भाव में इससे ज्यादा की बढ़त या गिरावट नहीं देखने को मिल सकती है। लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप (Market Cap) 277.48 लाख करोड़ रुपए हो चुका है।
उधर, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 47 अंकों की बढ़त करने के बाद 18,259 पर कारोबार करता नजर आ रहा है। इसका पहले घंटे में ऊपरी स्तर 18,260 का रहा जबकि निचला स्तर 18,201 पर पहुंच गया था। इसके 50 स्टॉक में से 32 बढ़त में और 18 गिरावट में कारोबार करते नजर आ रहे हैं। निफ्टी 18,257 पर आज खुला गया था।