Share Market News : 1 मई को शेयर बाजार रहेगा बंद अगला कारोबार 2 मई को होगा
Share Market News: The stock market will remain closed on May 1, the next business will be on May 2.
भारत
चेतना मंच
29 Nov 2025 02:44 AM
Share Market News : सोमवार 1 मई को एक्सचेंजों पर कोई कमाकाज नहीं होगा। बीएसई पर उपलब्ध हॉलिडे कैलेंडर के मुताबिक, दोनों प्रमुख एक्सचेंज एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) महाराष्ट्र दिवस (Maharashtra Day) के कारण बंद रहेंगे। बाजार में अगला कारोबार 2 मई को होगा।
Share Market News :
बीएसई के मुताबिक, इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव सेगमेंट और एसएलबी सेगमेंट के साथ-साथ करेंसी डेरिवेटिव सेगमेंट और इंटरेस्ट रेट डेरिवेटिव सेगमेंट भी 1 मई को बंद रहेंगे। 1 मई, 1960 को बॉम्बे राज्य के विभाजन से भारत में महाराष्ट्र राज्यका गठन हुआ था। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड (MCX) भी सुबह के सत्र यानी सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक ट्रेडिंग के लिए बंद रहेगा। हालांकि, भारत का पहला लिस्टेड एक्सचेंज शाम के सत्र यानी शाम 5 बजे से रात 11:30 या रात 11:55 बजे तक खुला रहेगा।
पूरे महीने में 1 दिन नहीं होगी ट्रेडिंग
स्टॉक मार्केट के हॉलीडे के अनुसार मई में सिर्फ एक ही दिन ऐसा होता है। जब एनएसई और बीएसई में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी। 1 मई के बाद शेयर बाजार में अगली छुट्टी 28 जून 2023 को बकरीद की वजह से रहेगी बकरीद के फिर जुलाई में कोई छुट्टी नहीं रहेगी। महाराष्ट्र दिवस होने के कारण हर साल 1 मई को सामान्य दिनों की तरह कारोबार नहीं होता। साथ ही सप्ताह के पहले कारोबारी दिन को स्टॉक मार्केट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी।