Share Market : बुधवार को हरे निशान के साथ खुले बाजार
Share Market: Open market with green mark on Wednesday
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 09:42 PM
Share Market : घरेलू शेयर बाजार बुधवार को बढ़त के साथ खुले। सुबह के समय बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 140.44 अंक यानी 0.23 फीसदी की तेजी के साथ 61,901.77 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 41.85 अंक यानी 0.23 फीसदी की बढ़त के साथ 18,307.80 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती कारोबार में Sanofi India के शेयर में तीन फीसदी तक की तेजी देखने को मिल रही थी। दूसरी ओर, मैनकाइंड फार्मा में दो फीसदी की गिरावट देखने को मिल रही थी।
Share Market :
सेंसेक्स के कई शेयरों में दिखा उछाल
बीएसई सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में इंडसइंड बैंक, पावरग्रिड और टाटा मोटर्स के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा उछाल देखने को मिल रहा था। इसी तरह बजाज फिनजर्व, एचसीएल टेक, बजाज फाइनेंस, महिंद्रा एंड महिंद्रा और नेस्ले इंडिया में 0.50 फीसदी से ज्यादा की तेजी देखने को मिल रही थी।
इनके अलावा आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), टीसीएस (TCS), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), रिलांयस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), विप्रो (Wipro), एक्सिस बैंक (Axis Bank), लार्सन एंड टुब्रो, कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), टाटा स्टील (Tata Steel), आईटीसी (ITC) और सन फार्मा (Sun Pharma) के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।
आज दिखेगे इन कंपनियां के तिमाही नतीजे
लार्सन एंड टुब्रो (Larsen and Toubro), डॉक्टर रेड्डीज (Dr. Reddy's), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), Bosch, प्रॉक्टर एंड गैम्बल हाइजिन, एस्कॉर्ट्स कुबोटा, सैनोफी इंडिया और मैक्स फाइनेंशियल सर्विसेज और कई अन्य कंपनियां आज मार्च तिमाही के नतीजे जारी करेंगी।