Share Market : शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया स्थिर
Rupee stable against US dollar in early trade
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 12:20 AM
मुंबई। स्थानीय शेयर बाजारों में बढ़त और विदेश में डॉलर के कमजोर होने के बीच रुपया सोमवार को शुरुआती कारोबार में अमेरिकी मुद्रा के मुकाबले लगभग स्थिर रहते हुए 81.95 पर कारोबार कर रहा था।
रुपये में चार पैसे की गिरावट
अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया डॉलर के मुकाबले चार पैसे की गिरावट के साथ 82.00 रुपये पर खुला। एक सीमित दायरे में कारोबार करते हुए स्थानीय मुद्रा खबर लिखे जाने तक डॉलर के मुकाबले 81.95 पर थी। इस तरह रुपये ने पिछले बंद भाव 81.96 की तुलना में एक पैसे की बढ़त दर्ज की।
ब्रेंट क्रूड 73.99 अमेरिकी डॉलर रहा प्रति बैरल
इस बीच छह प्रमुख मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की स्थिति को दर्शाने वाला डॉलर सूचकांक 0.16 प्रतिशत घटकर 102.73 पर आ गया। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.19 प्रतिशत बढ़कर 73.99 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।