Share Market : मार्केट खुलते ही सेंसेक्स निफ्टी की सपाट शुरुआत, कुछ कंपनी के शेयर चढ़े
Sensex Nifty started flat as soon as the market opened, shares of some companies rose
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 06:34 PM
मुंबई। घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत सोमवार को सपाट रही। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर सुबह 09:17 बजे 81.03 अंक यानी 0.13 फीसदी की तेजी के साथ 63,060.40 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 11.15 अंक यानी 0.06 फीसदी की तेजी के साथ 18,676.65 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। शुरुआती कारोबार में आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज (ICICI Securities) के शेयर में 11 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था।
Share Market
इन शेयरों में दिखा उछाल
BSE Sensex पर अल्ट्राटेक सीमेंट में 0.97 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL) में 0.69 फीसदी, आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचसीएल टेक (HCL Tech), आईटीसी (ITC), नेस्ले इंडिया (Nestle India), टाइटन (Titan), विप्रो (Wipro), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) और लार्सन एंड टुब्रो (L&T) में बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था।
इनमें दिखी टूट
सेंसेक्स पर भारती एयरटेल (Bharti Airtel), पावरग्रिड (Powergrid), टीसीएस (TCS), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), एशियन पेंट्स (Asian Paints), टाटा स्टील (Tata Steel), एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस (Reliance) और टाटा मोटर्स (Tata Motors) के शेयरों में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
गुरुवार को विचार करेगा ICICI Bank
देश के दूसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक ICICI Bank के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 29 जून यानी गुरुवार को एक मीटिंग होने वाली है। इस बैठक में बैंक की सहायक कंपनी आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज की डिलिस्टिंग के प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है। आईसीआईसीआई बैंक ने शेयर बाजारों को यह जानकारी दी। इसके बाद आईसीआईसीआई सिक्योरिटीज के शेयरों में जबरदस्त उछाल देखने को मिला।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।