Share Market : मार्केट खुलते ही सेंसेक्स 243 अंक चढ़ा
Share Market: Sensex rose 243 points as soon as the market opened
भारत
चेतना मंच
02 May 2023 05:54 PM
Share Market : वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को हरे निशान के साथ खुले. सोमवार को महाराष्ट्र दिवस के मौके पर बीएसई और एनएसई पर ट्रेडिंग हीं हुई थी. हालांकि, एमसीएक्स सहित कुछ सेग्मेंट में शाम के सत्र में कारोबार हुआ था. आइए जानते हैं बाजार का आज का हाल..
Share Market :
सोमवार को बंद रहे थे बाजार
नए कारोबारी सप्ताह के पहले दिन सोमवार को घरेलू शेयर बाजार बंद रहे थे. महाराष्ट्र दिवस के अवसर पर छुट्टी होने की वजह से एनएसई और बीएसई पर ट्रेडिंग नहीं हुई.
घरेलू शेयर बाजार मंगलवार को उछाल के साथ खुले. शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 242.84 अंक यानी 0.40 फीसदी की बढ़त के साथ 61,355.28 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था. इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 61,112.44 अंक के स्तर पर क्लोज हुआ था. एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 71.60 अंक यानी 0.40 फीसदी की तेजी के साथ 18,136.60 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था.अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी ग्रीन के शेयर में मंगलवार को अपर सर्किट लगा.
सेंसेक्स के इन शेयरों पर दिख रहा था उछाल
Sensex पर नेस्ले इंडिया (Nestle India) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.25 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था. इसी तरह लार्सन एंड टुब्रो और पावरग्रिड (Powergrid) में एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी. एनटीपीसी (NTPC), बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), विप्रो (Wipro), टाटा स्टील (Tata Steel), एक्सिस बैंक (Axis Bank), इन्फोसिस (Infosys), टाइटन (Titan) और रिलायंस (Reliance Industries) के शेयरों में भी बढ़त के साथ कारोबार हो रहा था.
वहीं हिन्दोस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), मारुति (Maruti), बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एचडीएफसी (HDFC), एचसीएल टेक (HCL Tech) और भारती एयरटेल (Bharti Airtel) में हरे निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.
कुछ शेयरों में दिख रही थी गिरावट
सेंसेक्स पर शुरुआती कारोबार में टाटा मोटर्स (Tata Motors), सन फार्मा (Sun Pharma), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank) और टीसीएस (TCS) के शेयरों में लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रही थी.
SGX Nifty से मिल थे ये संकेत
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स (Nifty Futures) में 34.50 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था. इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत मंगलवार को निगेटिव रह सकती है. हालांकि, प्री-मार्केट ओपनिंग सेशन में सेंसेक्स में 80 अंक की तेजी के साथ कारोबार हो रहा था.