Share Market : गुरूवार को बाजार खुलते ही सेंसेक्स 360 अंक चढ़ा
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 05:03 AM
Share Market : घरेलू शेयर बाजार में गुरुवार को बढ़त देखने को मिली। बीएसई सेंसेक्स पर 360.55 अंक यानी 0.55 फीसदी के उछाल के साथ 65,754.45 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी पर 105.10 अंक यानी 0.54 फीसदी की तेजी के साथ 19,489.40 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। निफटी पर शुरुआती कारोबार में बजाज ऑटो के शेयर में सबसे ज्यादा 2.18 फीसदी उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं, पतंजलि फूड्स के शेयर में पांच फीसदी से ज्यादा टूट देखने को मिली।
Share Market :
इनके शेयरों दर्ज हुई तेजी
BSE Sensex पर टाटा स्टील, टीसीएस, एचडीएफसी बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह एसबीआई, बजाज फाइनेंस, एक्सिस बैंक, बजाज फिनजर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस, कोटक महिंद्रा बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, आईसीआईसीआई बैंक और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में 0.50 फीसदी की तेजी के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
टूटे इनके शेयर
सेंसेक्स पर आज शुरुआती कारोबार में एचसीएल टेक में सबसे ज्यादा 1.43 फीसदी की टूट के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। इसी तरह नेस्ले इंडिया, एशियन पेंट्स और पावरग्रिड में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
इन कंपनियों के तिमाही नतीजे होगे पेश
विप्रो, एंजल वन, फेडरल बैंक जैसी कंपनियां आज अपने तिमाही नतीजे जारी करेंगी। इससे पहले बुधवार को टीसीएस एवं एचसीएल टेक जैसी कंपनियों ने पहली तिमाही के नतीजे घोषित किए थे।
#sharemarket #sharemarketnews #Stockmarket #stockexchangenews #trendingnews