Share Market : अडानी ग्रुप की 10 में से 7 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में उछाल
Shares of 7 out of 10 listed companies of Adani Group rose
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 04:48 AM
मुंबई। अडानी ग्रुप की 10 में से 7 लिस्टेड कंपनियों के शेयरों में बुधवार को उछाल देखने को मिला। अडानी एंटरप्राइजेज (Adani Enterprises), एनडीटीवी एवं अडानी पोर्ट्स के शेयर में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी। अडानी ग्रीन, अडानी ट्रांसमिशन एवं अडानी टोटल गैस में गिरावट के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
इन शेयरों में रही तेजी
अडानी एंटरप्राइजेज लिमिटेड (Adani Enterprises Share Price): अडानी ग्रुप की कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज के शेयर में 0.37 फीसदी की तेजी के साथ 2,471.65 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में इस स्टॉक का भाव 2,462.55 रुपये के स्तर पर रहा था।
इनमें रही गिरावट
अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर में 0.12 फीसदी की गिरावट के साथ 822 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में इस स्टॉक का भाव 823 रुपये रहा था। अडानी टोटल गैस लिमिटेड (Adani Total Gas) में 0.41 फीसदी की गिरावट के साथ 660.40 रुपये के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। इससे पिछले सत्र में इस स्टॉक का भाव 663.15 रुपये रहा था।
इन शेयरों में भी दिखी तेजी
अडानी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (Adani Ports) के शेयर में 0.29 फीसदी की तेजी के साथ 740 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में इस स्टॉक का भाव 737.85 रुपये के स्तर पर रहा था। अडानी पावर के शेयर में 0.82 फीसदी की तेजी के साथ 270 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इससे पिछले सत्र में अडानी पावर के शेयर का भाव 267.80 रुपये के स्तर पर रहा था।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।