Share Market: शुरुआत से शेयर बाजार में बढ़ी रौनक, निवेशकों को मिले बेहतर संकेत
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 04:33 AM
Share Market: शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स, निफ्टी बढ़त के साथ खुले। BSE Sensex पर 62.44 अंक यानी 0.10 फीसदी के उछाल करने के बाद 60,719.89 अंक के स्तर पर कारोबार जारी था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 13 अंक यानी 0.07 फीसदी की तेजी के साथ 18,055.95 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग जारी था।
BSE Sensex पर गुरुवार को शुरुआती कारोबार में हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी के साथ कारोबार जारी था। इसी तरह सन फार्मा , आईटीसी , एनटीपीसी , एशियन पेंट्स , रिलायंस इंडस्ट्रीज, टाटा स्टील इंडसइंड बैंक , लार्सन एंड टुब्रो, एसबीआई, कोटक महिंद्रा बैंक , नेस्ले इंडिया , भारती एयरटेल, अल्ट्राटेक सीमेंट , एचडीएफसी , टीसीएस , टाटा मोटर्स l और एक्सिस बैंक के शेयरों में बढ़त के साथ कारोबार चल रहा था।
इन शेयरों में हुई तेज़ी
सेंसेक्स की बात करें तो बजाज फाइनेंस (Bajaj Finance) में सबसे ज्यादा 4.72 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार हो रहा था। इसके अलावा बजाज फिनजर्व (Bajaj Finserv), पावरग्रिड (Powergrid), महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra and Mahindra) तथा मारुति सुजुकी (Maruti Suzuki) के शेयरों में भी लाल निशान के साथ ट्रेडिंग हो रहे थे।
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 51 अंक यानी 0.28 फीसदी की बढ़त के बाद 18,162 अंक के स्तर पर कारोबार जारी हो रहा था। इससे संकेत मिलने लगे थे कि घरेलू शेयर बाजारों की शुरुआत पॉजिटीव रही थी।