Stock Market: शुरुआत में शेयर बाजार ने बनाई बढ़त, सेंसेक्स 39 अंक लुढ़का
Stock Market
भारत
चेतना मंच
06 Jan 2023 04:05 PM
Stock Market: भारतीय शेयर बाजार की हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को लगभग सपाट शुरुआत हुई। दोनों मुख्य सूचकांक हल्की गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं । सेंसेक्स आज सुबह 36 अंकों की बढ़त के साथ 60,389 पर खुला , बीएसई सेंसेक्स 39 अंक की गिरावट के साथ 60,304 अंक और एनएसई निफ्टी 14 अंक की गिरावट के साथ 17,978 अंक पर पहुंच गया था।
एनएसई पर रुझान नकारात्मक दिखा और 869 शेयर बढ़त के साथ और 989 शेयर गिरावट के साथ कारोबार जारी था। एनएसई पर मेटल, एफएमसीजी, रियल्टी, एनर्जी, इंफ्रा इंडेक्स तेजी के साथ कारोबार कर रहे हैं और वहीं, बैंकिंग और आईटी इंडेक्स में गिरावट देखने को मिली है।
टॉप लूजर्स और गेनर्स
सेंसेक्स पैक में एलएंडटी, रिलायंस, आईटीसी, एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले, टाटा स्टील, टाइटन, एनटीपीसी, भारती एयरटेल, पावर ग्रिड, विप्रो, सन फार्मा, एचसीएल टेक, एशियन पेंट, एसबीआई, टाटा मोटर्स, मारुती सुजुकी, एचडीएफसी बैंक और बजाज फाइनेंस तेजी के साथ कारोबार जारी है। दूसरी तरफ बजाज फिनसर्व, टीसीएस, इंडसइंड बैंक, एक्सिस बैंक, इंफोसिस, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट और एचडीएफसी लिमिटेड के गिरावट के साथ कारोबार हुआ।
रुपये में तेजी
डॉलर के मुकाबले आज रुपया तेजी के साथ खुल गया था। डॉलर के मुकाबले रुपये 15 पैसे की तेजी के साथ 82.47 पर कारोबार जारी है।