Share Market : मार्केट खुलते ही देखी गई गिरावट, इन शेयरों में दिखी सबसे ज्यादा टूट
The decline was seen as soon as the market opened, most of these stocks were broken
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:03 AM
मुंबई। घरेलू शेयर बाजार गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) पर 119.13 अंक यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 63,109.38 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था। इसी तरह एनएसई निफ्टी (NSE Nifty) पर 27.10 अंक यानी 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ 18,728.80 अंक के स्तर पर ट्रेडिंग हो रही थी। एनएसई निफ्टी पर Divis Labs में सबसे ज्यादा 1.89 फीसदी के उछाल के साथ कारोबार हो रहा था। वहीं, IndusInd Bank में सबसे ज्यादा 1.19 फीसदी की टूट के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।
इन शेयरों में देखी गई टूट
सेंसेक्स पर इंडसइंड बैंक (IndusInd Bank) के शेयर में सबसे ज्यादा 1.23 फीसदी की टूट के साथ कारोबार हो रहा था। इसी तरह इन्फोसिस (Infosys), टीसीएस (TCS), एनटीपीसी (NTPC), रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries), टेक महिंद्रा (Tech Mahindra), विप्रो (Wipro), भारती एयरटेल (Bharti Airtel), आईसीआईसीआई बैंक (ICICI Bank), एसबीआई (SBI), एचडीएफसी बैंक (HDFC Bank), कोटक महिंद्रा बैंक (Kotak Mahindra Bank), लार्सन एंड टुब्रो (L&T), टाटा मोटर्स (Tata Motors) और एचडीएफसी (HDFC) में लाल निशान के साथ कारोबार हो रहा था।
इनमें दिखी तेजी
सेंसेक्स पर नेस्ले इंडिया (Nestle India), अल्ट्राटेक सीमेंट (Ultratech Cement), एशियन पेंट्स (Asian Paints), सन फार्मा (Sun Pharma), एचसीएल टेक (HCL Tech), हिन्दुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड (HUL), मारुति (Maruti), और एक्सिस बैंक (Axis Bank) के शेयरों में बढ़त के साथ ट्रेडिंग हो रही थी।]
सिंगापुर एक्सचेंज पर निफ्टी फ्यूचर्स में 9 अंक यानी 0.05 फीसदी की मामूली गिरावट के साथ 18,826.50 अंक के स्तर पर कारोबार हो रहा था इससे संकेत मिल रहे थे कि दलाल स्ट्रीट की शुरुआत निगेटिव रह सकती है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।