Share Market: बढ़त के साथ बाजार ने की शुरुआत, सेंसेक्स ने 221 अंक की लगाई छलांग
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:36 PM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 04:36 PM
नई दिल्ली: ग्लोबल मार्केट (Share Market) से मिले अच्छे संकेतों की वजह से गुरुवार को शेयर बाजार की तेज शुरुआत हुई है। बाजार में आज चौतरफा खरीदारी हो रही है। IT, बैंकिंग, फार्मा, मेटल इंडेक्स हरे निशान में ट्रेड करना शुरू कर दिया है मजबूत ग्लोबल संकेतों से Sensex 221 अंकों की बढ़त करने के बाद 58,571.28 के स्तर पर खुला और फिर छलांग लगाकर 58,712.66 के हाई पर पहुंच गया था। निफ्टी में 63 अंक चढ़ने के बाद 17450 के ऊपर कारोबार जारी है। Hindalco, इंफोसिस आज के टॉप गेनर में शामिल हुआ है। इसके चलते निवेशकों को राहत मिली है।
विदेशी संस्थागत निवेशक (Share Market) की बात करें तो नेट बायर्स मलब खरीदार बनना शुरू हो गया है। कल, 3 अगस्त को भारतीय बाजारों में देखा जाए तो विदेशी संस्थागत निवेशकों ने 765.17 करोड़ रुपए की खरीदारी कर लिया था। वहीं, इस दिन घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 518.42 करोड़ रुपए तक की बिकवाली किया था।
सेंसेक्स पैक की बात करें तो इंफोसिस, विप्रो, टेक महिंद्रा, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, डॉ रेड्डीज, लार्सन एंड टुब्रो, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट को सबसे अधिक फायदा हुआ है। वहीं, एनटीपीसी, भारतीय स्टेट बैंक, मारुति सुजुकी इंडिया, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टाइटन टॉप लूजर की सूची में पहुंच चुके हैं।
इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.24 प्रतिशत चढ़ने के बाद 97.02 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया था। वहीं, विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बनना शुरू हो गई थे। क्योंकि उन्होंने बुधवार को एक्सचेंज के आंकड़ों के अनुसार 765.17 करोड़ रुपये के शेयर खरीद लिया था।
जियोजित फाइनेंशियल सर्विसेज के चीफ इनवेस्टमेंट स्ट्रैटेजिस्ट वी के विजयकुमार ने बताया कि अगर एफपीआई की खरीदारी होती रहती है तो बाजार में मजबूती बनी रहेगी। लेकिन निवेशकों को थोड़ी सावधानी बरतनी की खास जरूरत है। उन्होंने कहा कि भारत में एफपीआई ने खरीदारों को बदलने का कार्य किया है।